सीरियल 'इश्कबाज' में ओमकारा का किरदार निभाने वाले एक्टर कुणाल जयसिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुणाल ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड भारती कुमार के साथ 20 दिसंबर को मुंबई के एक मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस खास पार्टी में 'इश्कबाज' की पूरी टीम पहुंची जिसने नए नवेले जोड़े के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई।
'इश्कबाज' के ओमकारा ने दिया शानदार रिसेप्शन, देखिए पार्टी की INSIDE तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार रिसेप्शन से लेकर शादी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुणाल जयसिंह ने रिसेप्शन में नीले रंग का कोट-पैंट पहना था जबकि उनकी पत्नी भारती ने नारंगी रंग की साड़ी पहनी थी। कुणाल जयसिंह के रिसेप्शन में 'इश्कबाज' के नकुल मेहता, श्रेनु पारिख, मानसी श्रीवास्तव के अलावा कई स्टार्स पहुंचे थे। इन सभी ने न्यूलीवेड कपल के साथ सेल्फी भी ली थी।
तस्वीरों के अलावा रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो भारती कुमार की विदाई का है। वहीं दूसरे वीडियो में न्यूलीवेड कपल आपस में कुछ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कुणाल जयसिंह और भारती की हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। अब जरा इस वीडियो को देखिए जिसमें कुणाल भारती के साथ संगीत सेरेमनी में रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे हैं...
A post shared by Kunalicious (@kjlicious) on
A post shared by 1st fanclub of kunal jaisingh (@kunaljaisingh_fc) on
संगीत सेरेमनी में कुणाल और भारती ने एक दूसरे से मैच करते हुए कपड़े पहने थे। कुणाल ने जहां पर्पल रंग की शेरवानी के साथ पजामा पहना हुआ था तो वहीं भारती लाइट पर्पल रंग का लहंगा पहने हुई थीं। अब जरा इस वीडियो को देखिए जिसमें कुणाल और भारती एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में कुणाल भारती को शाहरुख खान के फिल्म के डायलॉग बोलकर इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।
A post shared by 1st fanclub of kunal jaisingh (@kunaljaisingh_fc) on
A post shared by 1st fanclub of kunal jaisingh (@kunaljaisingh_fc) on
संगीत सेरेमनी के अलावा कुणाल और भारती की हल्दी की तस्वीरें भी काफी देखी जा रही हैं। इस तस्वीर में भारती कलीरें पहनी हुई हैं और रस्म करती हुई नजर आ रही हैं। कुणाल जयसिंह और भारती की रोका सेरेमनी इस साल की शुरुआत में की थी। आपको बता दें, हाल ही में 'इश्कबाज' एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने भी शादी रचाई थी और अब कुणाल जयसिंह भी शादीशुदा हो चुके हैं।
A post shared by Kunal Jaisingh's Pankkha 🇧🇩 (@kunal_jaisinghs_pankkha) on
A post shared by Kunal Jaisingh's Pankkha 🇧🇩 (@kunal_jaisinghs_pankkha) on