मनोरंजन जगत में शादी का सीजन शुरू हो चुका हैं। कुछ दिनों पहले ही हमने आपको बताया था कि कुंडली भाग्य अभिनेत्री श्रद्धा आर्या 16 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो वहीं करिश्मा तन्ना ने भी अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से सगाई कर ली है। अब टीवी कि दुनिया से एक और खुशखबरी आ रही है। श्रद्धा आर्या के बाद अब कुंडली भाग्य अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं।
Television: इश्कबाज अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में, दो साल से कर रही हैं कपिल तेजवानी को डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में ही होगी शादी
हालांकि अपनी शादी की खबरों पर अभी तक अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एक मीडिया में छपी रिपोर्ट्स की माने तो कपिल और मानसी की शादी मुंबई में ही होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों के बीच का ये प्यार पहली नजर का प्यार नहीं था। दोनों में पहले दोस्ती हुई और एक-दूसरे को बेहतर तरह से समझने के लिए दोनों ने अपना-अपना पूरा समय लिया।
कमर्शियल शूट के दौरान हुई पहली मुलाकात
मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी की पहली मुलाकात कुछ साल पहले एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी, हालांकि उसके बाद वो दोनों का संपर्क एक-दूसरे से टूट गया था। ये दोनों सात साल के बाद फिर से एक-दूसरे से जुड़े और साल 2019 से दोनों एक रिश्ते में बंधे हैं। मानसी और कपिल ने एक-दूसरे को जानने और समझने के लिए पूरा-पूरा समय लिया और अब ये दोनों एक-दूसरे के हमसफर बनने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
मोहित अबरोल से टूटी थी सगाई
इश्कबाज अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने साल छह साल तक मोहित अबरोल को डेट किया और उसके बाद उन दोनों ने साल 2016 में सगाई कर ली। लेकिन कुछ समय के बाद ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। मानसी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने और मोहित के रिश्ते टूटने की वजह बताई थी और कहा था कि हमारे बीच अनुकूलता और समझ की कमी थी। इसके साथ ही हमारी जीवन से अलग-अलग चाहते थीं मोहित और मैंने अपने रिश्ते को कई मौके दिए लेकिन हम इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मुझे महसूस हुआ कि इस संबंध को खींचने का कोई मतलब नहीं है।
इन शोज में किया काम
मानसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में सुरवीन गूगल से की थी, जिसके बाद उन्होंने ससुराल सिमर का, दिव्य-दृष्टि, रब से सोना इश्क और इश्कबाज जैसे कई लोकप्रिय शोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दिनों मानसी एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य में नजर आ रही हैं, इसमें वो सोनाक्षी रायचंद की भूमिका निभा रही हैं।