फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dosti Anokhi: फरवरी के पहले सोमवार से शुरू होगी रिश्तों की ये नई कहानी, राजेंद्र गुप्ता संग डेब्यू करेंगी इस्मीत

Wed, 26 Jan 2022 08:26 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Jan 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
Jagannath Aur Purvi ki Dosti Anokhi will start from first monday of feb, Ismeet will debut with Rajendra Gupta
जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के शानदार कलाकारों राजेंद्र गुप्ता और सुष्मिता मुखर्जी के प्रमुख किरदारों वाले शो ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी' के प्रसारण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फरवरी के पहले सोमवार से शुरु होने जा रहे इस धारावाहिक की कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति जगन्नाथ मिश्रा और पूर्वी नामक एक युवती के बीच एक असामान्य और मासूम दोस्ती को दर्शाता है। अपने परिवार के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाले जगन्नाथ बनारस की गलियों में सन्नाटा जीते हैं और पूर्वी उनके इस शांत से जीवन में एक डुबकी के साथ हलचल मचा देती है। जगन्नाथ उसे अपने घर तो ले आते हैं, लेकिन वह अनजान हैं कि इस मासूम सी युवती के आने से उनका जीवन बदल जाने वाला है।

Jagannath Aur Purvi ki Dosti Anokhi will start from first monday of feb, Ismeet will debut with Rajendra Gupta
जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक धारावाहिक ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी' में दो पीढ़ियों के बीच बन सकने वाले अनोखे रिश्ते को दिखाया जाएगा और ये भी समझाने की कोशिश होगी कि कैसे पीढ़ियों का फासला मिटाकर जीवन को फिर से सतरंगी किया जा सकता है। राजेंद्र गुप्ता के अभिनय के हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दर्शक बरसों से कायल हैं। सुष्मिता को भी किसी परिचय की जरूरत है नहीं। हां, धारावाहिक ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी' से इस्मीत कोहली जरूर अपना टेलीविजन डेब्यू करने जा रही हैं।

Jagannath Aur Purvi ki Dosti Anokhi will start from first monday of feb, Ismeet will debut with Rajendra Gupta
जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी' में इस्मीत अपनी शर्तों पर जीने में विश्वास रखने वाली पूर्वी के किरदार में दिखेंगी। कई वेब सीरीज और एड फिल्मों में काम करने के बाद इस्मीत अपने इस पहले टेलीविजन शो धारावाहिक ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी' के लिए काफी बेकरार हैं। वह कहती हैं, "इस धारावाहिक की कहानी बहुत ही दिलचस्प है जो किरदारों के साथ रिलेशनशिप के प्रति एक नया दृष्टिकोण लाती है। यह मेरे लिए एक कौशल बढ़ाने का एक शानदार अवसर है। धारावाहिक में मुझे सुष्मिता मैम और राजेंद्र सर जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जिन्होंने टेलीविजन पर बेहतरीन काम किया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath Aur Purvi ki Dosti Anokhi will start from first monday of feb, Ismeet will debut with Rajendra Gupta
इस्मीत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर इस्मीत कहती हैं, “मेरा किरदार पूर्वी ताजी हवा की तरह है जो स्वतंत्र है। वह जीवन से प्यार करती है और अपने दिल की सुनती है। साथ ही समाज के मानदंडों के अनुरूप विश्वास नहीं करती। मुझमें भी पूर्वी जैसी कुछ विशेषताएं हैं, इसलिए इस किरदार में ढलना मेरे लिए थोड़ा आसान था। इसके अलावा शो का लेखन बहुत वास्तविक है। मैं इस यात्रा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed