{"_id":"61f0570b16e38f1ab2730adb","slug":"sidharth-shukla-the-family-members-of-siddharth-shukla-issued-a-statement-made-this-special-appeal-to-all-the-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के घरवालों ने जारी किया बयान, सभी लोगों से की ये खास अपील","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के घरवालों ने जारी किया बयान, सभी लोगों से की ये खास अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:31 AM IST
सार
टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों और परिवार का दिल टूट गया था। दुनिया को अलविदा कह चुके सिद्धार्थ आज भी अपने फैंस और परिवार की यादों में मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों और परिवार का दिल टूट गया था। दुनिया को अलविदा कह चुके सिद्धार्थ आज भी अपने फैंस और परिवार की यादों में मौजूद हैं। इसी बीच अब मंगलवार शाम अभिनेता के परिवार ने एक बयान जारी किया है। अपने इस बयान में सिद्धार्थ के परिवार वालों ने सभी से अनुरोध किया है कि अगर वह किसी भी प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ शुक्ला के नाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए वह पहले उनसे संपर्क करें।
सिद्धार्थ के परिवार द्वारा जारी किए गए इस बयान को सिद्धार्थ की करीबी दोस्त और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस बयान को शेयर करते हुए शहनाज ने इसके साथ कोई भी कैप्शन नहीं लिखा। अभिनेत्री ने इसे अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, ‘सिद्धार्थ के सभी शुभचिंतकों के लिए। हम इस परिवार के रूप में अनुरोध करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हर कोई इसका सम्मान करेगा। सिद्धार्थ अब आगे बढ़ गया है और अब वह अपने निर्णय खुद नहीं ले सकता है। लेकिन वह अभी भी हमारे जीवन और यादों का एक अभिन्न अंग है और हम उस की इच्छाओं की रक्षा कर रहे हैं।’
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के परिवार ने आगे लिखा, ‘हम सभी से अनुरोध करते हैं कि जो भी किसी परियोजना में सिद्धार्थ के नाम और/या उसके चेहरे का इस्तेमाल करना चाहते हैं, कृपया इसके लिए हमसे संपर्क करें। हम सिद्धार्थ की पसंद जानते थे। हमें पता था वह क्या चाहता है और उसके लिए हमारे फैसले इन सब को ध्यान में रखते हुए ही होंगे। अगर ऐसी कोई परियोजना थी, जिनसे वह खुश नहीं था तो हमें यकीन है कि वह उसे जारी नहीं करता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बयान में आगे कहा गया कि, ‘जब सिद्धार्थ हमारे साथ था तो जो कुछ भी जारी नहीं हुआ, उसमें उसकी सहमति नहीं रही होगी। ऐसे में उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्यार से, सम्मान के साथ, प्यारी यादों के साथ याद करते हैं, जिन्हें वहां हमारे लिए छोड़ गए हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बीते साल 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 40 वर्षीय सिद्धार्थ के इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से उनके फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।