{"_id":"61f0539675b30a46397f52ab","slug":"bigg-boss-15-tejasswi-prakash-got-angry-after-seeing-shamita-shetty-massaging-karan-kundrra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने करण कुंद्रा को दी मसाज, दोनों की नजदीकियां देख भड़कीं तेजस्वी प्रकाश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने करण कुंद्रा को दी मसाज, दोनों की नजदीकियां देख भड़कीं तेजस्वी प्रकाश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 जल्द ही खत्म होने वाला है। इस रियलिटी शो का आखिरी हफ्ता चल रहा है। आने वाले वीकेंड यानी 29 और 30 जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। लेकिन ग्रैंड फिनाले से पहले भी घर में जमकर बवाल हो रहा है। शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश घर में एक-दूसरे को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। दोनों एक-दूसरे से कई बार भिड़ चुकी हैं। दोनों की लड़ाई कई बार करण कुंद्रा की वजह से हुई है और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल, बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें शमिता और करण कुंद्रा को एक साथ देखकर तेजस्वी प्रकाश भड़क जाती हैं। इस दौरान दोनों के बीच जमकर हंगामा होता है। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर ये प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बिग बॉस ने घरवालों को बीबी होटल टास्क दिया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो टीम में बांट दिया गया है।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क में कुछ कंटेस्टेंट्स गेस्ट बनते हैं और कुछ घरवाले होटल स्टाफ की भूमिका निभाते हैं। इस टास्क में करण मेहमान और शमिता व तेजस्वी होटल स्टाफ की सदस्य बनती हैं। इसी वजह से टास्क के अनुसार करण तेजस्वी से मसाज करवाने आते हैं लेकिन तेजस्वी ठीक से नहीं करती हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद टास्क के दौरान शमिता शेट्टी को आगे किया जाता है और फिर वह करण कुंद्रा की मसाज करती हैं। इस दौरान शमिता करण की पीठ पर बैठ जाती हैं, जिस वजह से तजस्वी काफी ज्यादा भड़क जाती हैं। तेजस्वी गुस्से में शमिता से कहती हैं कि वह राकेश बापट नहीं है। तेजस्वी की ये बात घर में किसी को पसंद नहीं आती, जिस वजह से घर में खूब हंगामा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क के दौरान शमिता शेट्टी प्रतीक सहजपाल को भी मसाज करती हैं और ये चीज देखकर तेजस्वी शमिता को ताना मारते हुए कहती हैं कि देखो आंटी अब इन पर बैठ गईं। तेजस्वी की इस बात पर शमिता भी भड़क जाती हैं। इस दौरान दोनों के बीच खूब बहस होती हैं। शमिता करण कुंद्रा को भी खूब सुनाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में आम जनता को घर में जाकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए लाइव वोटिंग करने का मौका मिला। ये टास्क आम जनता के सामने हुआ और इस दौरान हर किसी ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट किया। बता दें कि बिग बॉस 15 के फिनाले वीक में तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, राखी सावंत और रश्मि देसाई ने अपनी जगह बनाई है। इनमें से ही कोई एक बिग बॉस 15 के विनर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।