फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की शादी में इस वजह से दीपिका संग जाना चाहते थे रणवीर सिंह, शो पर किया खुलासा

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
jayeshbhai jordaar actor Ranveer Singh wanted to go to Kapil Sharma wedding with Deepika padukone for this reason revealed on the show
कपिल शर्मा-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो का नया एपिसोड हंसी, मजाक और मस्ती के भरपूर होने वाला है क्योंकि इस शो में बॉलीवुड के सबसे कूल एक्टर रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इस शो में रणवीर अपनी सह-कलाकार शालिनी पांडे के साथ फिल्म जयेशभाई जोरदार का प्रचार करते हुए दिखाई देंगे। इस एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें रणवीर मंच पर प्रवेश करते हुए कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

jayeshbhai jordaar actor Ranveer Singh wanted to go to Kapil Sharma wedding with Deepika padukone for this reason revealed on the show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में कपिल और रणवीर को जयेशभाई जोरदार के टाइटल सॉन्ग पर डांस करते भी देखा जा सकता है। इस दौरान कॉमेडियन ने उन पर कमेंट भी किया। कपिल ने कहा, 'क्या एनर्जी है रणवीर पा जी की। जब भी स्टेज पर आते हैं दस गुना एनर्जी होती है। किसी का फोन मर जाएगा तो रणवीर के हाथ में दे दो, चार्ज हो जाएगा।' कपिल की बातें सुनकर रणवीर भी मुस्कुराने लगते हैं।

jayeshbhai jordaar actor Ranveer Singh wanted to go to Kapil Sharma wedding with Deepika padukone for this reason revealed on the show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

यही नहीं वीडियो में रणवीर कपिल की टांग खींचते हुए भी नजर आते हैं। कॉमेडियन जैसे ही दीपिका के बारे में पूछते हैं अर्चना पूरन सिंह कहती हैं कि उन्हें 'भाभी' कहकर संबोधित करना चाहिए। इस पर रणवीर कहते हैं कि उन्होंने कई बार कपिल को अपनी पत्नी को 'दीपू' कहते सुना है। उन्होंने बताया कि जब कपिल ने शादी करने का फैसला किया तो उन्होंने दीपिका से कहा था कि दोनों को शादी में शामिल होना चाहिए। रणवीर सिंह की इस बात वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jayeshbhai jordaar actor Ranveer Singh wanted to go to Kapil Sharma wedding with Deepika padukone for this reason revealed on the show
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नए एपिसोड में कपिल रणवीर के गुजराती कौशल का परीक्षा लेते हुए भी नजर आने वाले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल रणवीर से फिल्मों के पुराने डायलॉग को अनुवाद करने के लिए कहते हैं। बता दें कि यह शो वीकेंड पर सोनी टीवी पर रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed