'झलक दिखला जा' 10 पूरे पांच साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा है और दर्शक इस डांस रियलिटी शो को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। पिछले काफी दिनों से यह शो चर्चाओं में बना हुआ है। कभी अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से तो कभी जजेस के कारण 'झलक दिखला जा 10' दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। रियलिटी शो के इस सीजन में कईं पॉपुलर एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज इस शो का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे देख साफ पता लग रहा है कि निया शर्मा से लेकर पारस कलनावत डांस से फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा के एक साथ 12 प्रोमो हुए रिलीज,कंटेस्टेंट्स ने दिखाई अपने डांस की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'झलक दिखला जा 10' का नया टीजर मेकर्स ने कलर्स के इंस्टाग्राम हैडल पर साझा किए हैं। साझा किए गए टीजर्स में मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट्स से सभी को मिलवाया है। वीडियो साझा करते हुए निर्माताओं ने सभी का छोटा-छोटा इंट्रो भी लिखा है, जिसमें इन कलाकारों की तारीफ की जा रही है। टीजर में नीति टेलर, गशमीर महाजनी, पारस कलनावत, जोरावर कालरा, निया शर्मा, रुबीना दिलैक, अमृता खानविलकर , धीरज धूपर और गुंजन सिन्हा अपने डांस की एक झलक सबके सामने पेश कर रहे हैं।
ऐसे छोटे-छोटे टीजर जारी कर मेकर्स ने शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स से सभी को मिलवाया है क्योंकि हर कोई यह जानने के लिए बेताब था कि शो के 10वें सीजन में कौन-कौन थिरकता नजर आने वाला है। ऐसे में दर्शकों के इंतजार को कम करते हुए मेकर्स ने शो यह टीजर जारी किए हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। निर्माताओं का यह अंदाज शो के फैंस को खूब भाया है और वह अपने पसंदीदा कलाकारों के डांस वीडियोज पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस टीजर से पहले बीते दिनों एक और प्रोमो सामने आया था, जिसमें कपिल शर्मा की दादी यानी कॉमेडियन और एक्टर अली असगर नजर आ रहे थे। वीडियो में अली विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म लाइगर के गाने आफत पर डांस करते नजर आ रहे थे।
आपको बता दें कि कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने से पहले ही साफ हो गया था कि‘झलक दिखला जा 10’ में जजेस कौन-कौन होंगे। रियलिटी शो के इस सीजन के लिए जज के तौर पर माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही का नाम फाइनल हो चुका है। 'झलक दिखला जा' का यह नया सीजन कलर्स टीवी पर 3 सितंबर से शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।
A post shared by ColorsTV (@colorstv)