टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का सीजन 10 बीते काफी दिनों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा था। इस शो में कई टीवी कलाकार नजर आए, जिन्होंने अपने डांस का जलवा दिखाया। लेकिन अब 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन को एक शानदार सफर के बाद अपना विजेता मिल गया है। इस रियलिटी शो को गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने जीता है। 8 साल की गुंजन और 12 साल के तेजस इस शो के विनर घोषित हुए हैं, जिसके बाद उन्हें लाखों की प्राइज मनी मिली है।
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुंजन-तेजस ने जीता 'झलक दिखला जा 10' का खिताब, लाखों में मिली प्राइज मनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीती इतनी प्राइज मनी
गुजन सिन्हा और तेजस वर्मा शानदार डांसर हैं और वे दोनों ही शो के पहले एपिसोड से ही मजबूत कंटेस्टेंट बने हुए थे। वोटिंग में भी दोनों हमेशा आगे रहे हैं और इसी वजह से लगातार उनके जीत की बात सबसे ज्यादा हो रही थी और अब गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर ली है। इस शो को जीतने के बाद गुंजन और तेजस को 20 लाख रुपये का प्राइज मनी मिली है। बता दें कि गुंजन और तेजस के अलावा, रुबीना के साथ फैसल शेख ने टॉप तीन में जगह बनाई थी।
Kajal Raghwani-Khesari Lal: काजल की जिंदगी में लौट आए हैं खेसारी लाल? जानिए क्या है सच्चाई
कौन हैं तेजस वर्मा
तेजस वर्मा पॉपुलर डांसर हैं। 12 साल के तेजस ने अपने डांसिंग करियर की शुरुआत Boogie Woogie शो से की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो 'हाई फीवर' में भी नजर आए। डांसिंग के अलावा, तेजस अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखा चुके हैं। वह फिल्म 'रॉकेट गैंग' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका धांसू डांस भी देखने को मिला था।
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म में हुई काजोल की एंट्री! ऐसा होगा एक्ट्रेस का किरदार
डांसिंग क्वीन हैं गुंजन सिन्हा
गुंजन सिन्हा असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं और वह महज आठ साल की हैं। 'झलक दिखला जा' की विनर बनने से पहले गुंजन 'डांस दीवाने सीजन 3' में नजर आई थीं। हालांकि, वह इस शो को जीत नहीं पाईं। गुंजन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ शानदार वीडियो शेयर करती रही हैं।