{"_id":"67b4a4de8249b9be6d0e003d","slug":"kaise-mujhe-tum-mil-gaye-and-bas-itna-sa-khwaab-exciting-crossover-episode-sriti-jha-rajshree-thakur-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: छोटे परदे की दो नायिकाओं का रचा गया महासंगम, सृति झा और राजश्री ठाकुर की संगत की खास खबर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shooting Report: छोटे परदे की दो नायिकाओं का रचा गया महासंगम, सृति झा और राजश्री ठाकुर की संगत की खास खबर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:53 PM IST
सार
Shooting Report: शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि इन दोनों धारावाहिकों के आने वाले एपिसोड्स में अमृता (सृति झा) और अबीर (पुलकित बांगिया) की सगाई का बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा।
जी टीवी के धारावाहिक ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ और ‘बस इतना सा ख्वाब’ की टीम ने इस बार आपस में मिलकर जो खिचड़ी पकाई है, वह महाकुंभ के मौके पर महासंगम की सी धार लेकर आई है। जानकारी के मुताबिक, ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ और ‘बस इतना सा ख्वाब’ कीदिलचस्प कहानियों और एक खास महासंगम एपिसोड जल्द ही छोटे परदे पर आने वाला है और इसमें इन दोनों शोज के किरदार एक साथ नजर आएंगे।
शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि इन दोनों धारावाहिकों के आने वाले एपिसोड्स में अमृता (सृति झा) और अबीर (पुलकित बांगिया) की सगाई का बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा। रणवीर (अर्जित तनेजा उर्फ विराट) इस रिश्ते से परेशान हो जाता है, लेकिन उसे नहीं पता कि अमृता ने यह फैसला उसकी खोई यादें वापस लाने के लिए लिया है। इस खास मौके पर अमृता की सबसे अच्छी दोस्त अवनी (राजश्री ठाकुर) उसके साथ खड़ी है।
Comedy Web Series: ‘का बिनोद’ किसे नहीं याद होगा, इन वेब-सीरिज को देखने के बाद भूल जाएंगे ‘पंचायत’ सीरीज
कहानी आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि अवनी न सिर्फ उसकी मदद करती है बल्कि उसे तैयार भी करती है। लेकिन ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता! अमृता के ससुर शिखर (योगेंद्र विक्रम सिंह) और तमन्ना (छवि पांडे) को भी इस सेलिब्रेशन में बुलाते हैं। लेकिन तमन्ना साजिश के इरादे से आई है। वो शिखर का दिल जीतने और अपनी जगह पक्की करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। उधर मानवी (आकांक्षा चमोला) रणवीर और अमृता को अलग करने की चालें चल रही है।
4 of 5
सृति झा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में अभिनेत्री सृति झा कहती हैं, ‘‘मैं महासंगम एपिसोड को लेकर बेहद उत्साहित हूं। शो में कई बड़े खुलासे होने वाले हैं, और ऐसे में ‘बस इतना सा ख्वाब‘ की टीम का हमारे साथ जुड़ना इसे और भी खास बना देता है। राजश्री हमेशा से मेरी प्रेरणा रही हैं, और अवनी के रूप में उनका इस अहम पल का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात थी। वो एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।”
वहीं अभिनेत्री राजश्री ठाकुर भी इस शूटिंग के बाद खासी उत्साहित नजर आईं। वह कहती हैं, ‘‘महासंगम एपिसोड्स सच में बेहद रोमांचक हैं, और अमृता की सगाई के दौरान वहां मौजूद रहना मेरे लिए एक खास अनुभव था। हर सीन ड्रामे से भरपूर था, लेकिन सेट पर कभी भी उबाऊ पल नहीं आया। मेरे लिए यह और भी खास इसलिए था क्योंकि मैंने अमृता का मेकअप किया और उसे इस अहम मौके के लिए तैयार किया। सृति और अर्जित के साथ शूटिंग करना बहुत मजेदार रहा।”
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।