फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmi Desai: 'हमने 9 महीने तक बात नहीं की थी', सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर रश्मि देसाई ने किए कई खुलासे

Mon, 17 Feb 2025 01:25 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला और अपने बिग बॉस 13 के सीजन को लेकर कुछ बातें की हैं। उन्होंने इस बातचीत में बिग बॉस करने के कारण के बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
Rashmi Desai talked about Sidharth Shukla and bigg boss We did not talk for 9 months
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की तपस्या से पहचान पाने वाली अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपने करियर और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बहुत सी बातें की हैं। उन्होंने कहा कि रश्मि और सिद्धार्थ ने करीब 9 महीने तक एक दूसरे से बात तक नहीं की थी।
Rashmi Desai talked about Sidharth Shukla and bigg boss We did not talk for 9 months
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कही बात
रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की। भारती सिंह के पॉडकास्ट में रश्मि ने कहा कि हमारी अलग तरह की चीजें लोगों ने देखी बिग बॉस में। वो भी अच्छा था, मैं भी लोगों की मदद करती थी लेकिन जो कड़वाहट हमारे बीच आ गई थी, उस कारण ही ये सब हुआ। रश्मि देसाई ने कहा कि 'दिल से दिल तक' हमारे बीच बात ही नहीं होती थी। हमारे काम के बीच ये तकरार कभी नहीं आई। वो जितना अच्छा इंसान था, दिल का भी उतना ही अच्छा था। साल 2018 में मेरा समय ठीक नहीं था, मैंने कई सारी चीजें इस दौरान सीखीं। रश्मि ने कहा कि हमनें काम के दौरान करीब 9 महीने तक बात की है।
Rashmi Desai talked about Sidharth Shukla and bigg boss We did not talk for 9 months
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस को लेकर कही ये बात
बिग बॉस 13 को लेकर भी रश्मि देसाई ने बात की। उन्होंने कहा कि ये शो मैंने सिर्फ पैसों के लिए किया था। मुझे उन दिनों पैसों की बहुत जरूरत थी। रश्मि ने कहा वो पांच महीने हमारे लिए ऐसे थे, जिसे हम आज तक नहीं भुला पाए हैं। रश्मि देसाई ने कहा कि बिग बॉस के दौरान वे जीवन में भी बहुत कठिन परिस्थिति से गुजर रही थीं। मुझे लगता है कि बिग बॉस करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmi Desai talked about Sidharth Shukla and bigg boss We did not talk for 9 months
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
काम को लेकर बोलीं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने कहा कि मुझे अच्छा काम करना है। मैं ऐसा काम करना चाहती हूं, जिससे मुझे चैलेंज मिले। रश्मि देसाई ने कहा कि मैं घूमना चाहती हूं। मैं रोड ट्रिप करना चाहती हूं। रश्मि ने कहा कि मुझे ब्रांड्स का कुछ खास शौक नहीं है लेकिन फिर भी मैं कुछ खर्च करना चाहती हूं। इन सबके बीच खुद को समय देना चाहूंगी।
विज्ञापन
Rashmi Desai talked about Sidharth Shukla and bigg boss We did not talk for 9 months
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज और बड़े पर्दे का सफर
रश्मि देसाई ने साल 2021 में ओटीटी पर भी डेब्यू किया। अभिनेत्री रश्मि देसाई तंदूर (2021), रात्रि के यात्री (2022), एलएलबी (2023), वूमनिया (2024), हिसाब बराबर (2025) जैसी ओटीटी सीरीज में नजर आ चुकी हैं। रश्मि देसाई ओटीटी और टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वह 'दबंग 2', 'सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed