'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरंग के रोमांस शो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा रही थी। हालांकि, शो के दौरान दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। यहां तक कि जब चुम से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके और करण के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इस बारे में घर के बाहर बात करने की बात कही।
Chum-Veer: करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के साथ अपने रिश्ते की कर दी पुष्टि, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
Chum-Veer: करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इजहार-ए-इश्क करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शो खत्म हो चुका है और करण ने 18वें सीजन की ट्रॉफी जीत ली है। इस शो के बाद भी दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। पार्टी से लेकर इवेंट्स तक, चुमवीर (फैंस के बीच दोनों इस नाम से लोकप्रिय हैं) हमेशा साथ नजर आते हैं।
Akshara Singh Song: अक्षरा की सुरीली आवाज से गाढ़े होंगे होली के रंग, आ रहा है 'कंगना जोगीरा गावे' सॉन्ग
दोनों ने हाल ही में वैलेंटाइन डे भी एक साथ मनाया और इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में करण चुम से अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में चुम करण से पूछती हैं, "तुम गुलाब के फूलों के बारे में क्या कह रहे थे?" इस पर करण जवाब देते हैं, जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, "गुलाब लाल होते हैं, बैंगनी नीले होते हैं, मुझे किसी की परवाह नहीं, बस मैं आपसे प्यार करता हूं।" करण का यह रोमांटिक जवाब सुनकर चुम थंब्स अप करती दिखीं।
#ChumVeer is Official!!!! Karanveer Mehra and Chum Darang confirm their relationship 💝 pic.twitter.com/11m6ZjTqvx
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) February 15, 2025
चुमवीर के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद बेहद खुश हैं। एक फैन ने लिखा, "यह शानदार खबर है... करण वीर मेहरा और चुम दरंग का अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना फैंस के लिए बहुत प्यारा पल है।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "बिग बॉस 18 का प्यार अब बाहर आ रहा है, मतलब पहले से ही उनका प्यार छिपकर चल रहा था।" एक और फैन ने एक्स पर लिखा, "बधाई हो करण वीर मेहरा और चुम दरंग, आपके रिश्ते के लिए शुभकामनाएं।"
संबंधित वीडियो