फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90’s Comedy Show: 90 के दशक के साफ-सुथरे कॉमेडी शो, पंकज कपूर से लेकर अर्चना पूरन सिंह तक ने जमकर हंसाया

Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
सार

वक्त के साथ कॉमेडी का अंदाज बदल गया है। अब डॉर्क कॉमेडी करना एक कूल बात मानी जाती है। जबकि सच्चाई यही है कि आज भी लोग क्लीन कॉमेडी देखना पसंद करते हैं। बिल्कुल वैसी ही कॉमेडी लोगों को भाती है, जैसी नब्बे के दशक के कॉमेडी सीरियल्स में हुआ करती थी। हम आपको 90 के दशक के कुछ क्लीन कॉमेडी शो के बारे में बता रहे हैं। आप चाहें तो वीकएंड पर इनका लुफ्त उठा सकते हैं। 


 

विज्ञापन
Comedy Show of 90s Dekh Bhai Dekh Hum Paanch Zaban Sambhal Ke Shrimaan Shrimati Flop Show
90 के दशक के कॉमेडी शो - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों कॉमेडी, स्टैंडअप शो के नाम पर डॉर्क कॉमेडी की जा रही है। हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की गई अश्लील टिप्पणी चर्चा में बनी हुई है। इस मामले में कार्यवाही की जा रही है। शिकायत दर्ज हुई है। आप अगर इस तरह की कॉमेडी पसंद नहीं करते हैं तो 90 के दशक के साफ-सुथरे कॉमेडी शो को देख सकते हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ क्लीन कॉमेडी शो के बारे में।  

Comedy Show of 90s Dekh Bhai Dekh Hum Paanch Zaban Sambhal Ke Shrimaan Shrimati Flop Show
कॉमेडी शो 'देख भाई देख' - फोटो : सोशल मीडिया

देख भाई देख
यह कॉमेडी शो दीवान परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी कहता है। इसमें शेखर कपूर, फरीदा जलाल, सुषमा सेठ, अमर उपाध्याय जैसे कई कलाकारों ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस कॉमेडी शो में दीवान परिवार की रोजाना की जिंदगी को दिखाया जाता था, जिसमें खूब सारी कॉमिक सिचुएशन शामिल होती थीं। यह शो कॉमेडी के साथ फैमिली की अहमियत को भी समझाता था। 





 
Comedy Show of 90s Dekh Bhai Dekh Hum Paanch Zaban Sambhal Ke Shrimaan Shrimati Flop Show
कॉमेडी शो 'हम पांच' - फोटो : सोशल मीडिया

हम पांच
इस कॉमेडी शो में आनंद माथुर और उसकी पांच बेटियों की कहानी है। मीनाक्षी, राधिका, स्वीटी, काजल और छोटी नाम की पांच बेटियां, आनंद की हैं। हर बेटी का अंदाज, हरकतें ऐसी हैं कि दर्शक लोट-पोट हो जाते हैं। इस सीरियल में एक समय में विद्या बालन भी नजर आईं। उन्होंने पांच में से एक बेटी का रोल कुछ समय के लिए किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Show of 90s Dekh Bhai Dekh Hum Paanch Zaban Sambhal Ke Shrimaan Shrimati Flop Show
कॉमेडी शो 'जबान संभाल के' - फोटो : सोशल मीडिया

जबान संभाल के
यह कॉमेडी शो एक ब्रिटिश शो ‘माइंड योर लैंग्वेज’ का भारतीय वर्जन था। इसमें पंकज कपूर ने एक लैंग्वेज टीचर का रोल किया था। इस सीरियल में हिंदी भाषा सीखने के लिए कई लोग आते हैं, इनकी बातचीत के जरिए ही हंसी का माहौल बनता है। आज भी अगर यह शो देख लिया जाए तो दर्शक बिना हंसे नहीं रह पाएंगे। 

विज्ञापन
Comedy Show of 90s Dekh Bhai Dekh Hum Paanch Zaban Sambhal Ke Shrimaan Shrimati Flop Show
कॉमेडी शो 'श्रीमान श्रीमति' - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीमान श्रीमति
आज कपिल शर्मा के शो पर अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर बैठकर खूब हंसती हैं। लेकिन 90 के दशक में अर्चना पूरन सिंह ने ‘श्रीमान श्रीमति’ सीरियल के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है। इस सीरियल में दो अलग-अलग शादी-शुदा जोड़ों की कहानी है, ये आपस में पड़ोसी हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed