{"_id":"67a17f3064456b88eb0ff29b","slug":"tv-celebs-controversies-rupali-ganguly-esha-verma-rajat-dalal-vivian-dsena-karan-veer-mehra-rajan-shahi-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Celebs Controversies: करण वीर मेहरा से लेकर रजत दलाल तक, इन दिनों ये टीवी सेलिब्रिटी विवादों में हैं घिरे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TV Celebs Controversies: करण वीर मेहरा से लेकर रजत दलाल तक, इन दिनों ये टीवी सेलिब्रिटी विवादों में हैं घिरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:23 PM IST
सार
इन दिनों कई टीवी सेलिब्रिटीज विवादों और झगड़ों के बीच घिरे हुए। इनके ये झगड़े सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने हुए हैैं। जानिए, कौन-कौन से टीवी सेलिब्रिटीज इस लिस्ट में शामिल हैं? और किस वजह से हो रहे हैं उनके झगड़े?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक बॉलीवुड के ही विवाद, झगड़े चर्चा में बने रहते थे लेकिन इन दिनों टीवी की दुनिया के सितारे, सेलिब्रिटी भी विवादों में घिर रहे हैं। कई टीवी सेलिब्रिटी के झगड़े भी कुछ समय से चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं वे सेलिब्रिटी और इनसे जुड़े विवाद।
2 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली साल 2024 से एक विवाद में उलझी हुई है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल के आखिर महीनों में फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के अनुसार रुपाली ने, ईशा को उनके पिता से दूर किया। इन आरोपों पर रुपाली बहुत समय तक चुप रहीं लेकिन उन्होंने ईशा वर्मा पर मानहानि का केस कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके मानहानि केस से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशा सिंह ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म जो कुछ भी रुपाली गांगुली के बारे में कहा है, उस सामग्री को रोका जाए। यह आदेश कोर्ट की तरफ से मिला है।
3 of 5
करण वीर मेहरा-विवियन डिसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन डिसेना-करण वीर मेहरा का झगड़ा
हाल ही रियालिटी शो बिग बॉस 18 खत्म हुआ है। इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने और रनअप विवियन डिसेना बने। शो में इन दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती नहीं थी। लेकिन जब से करण वीर मेहरा विनर बने हैं, विवियन ने उनसे पूरी तरह से दूरी बना ली है। हाल ही में विवियन डिसेना ने करण वीर मेहरा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया है। साथ ही जब विवियन शो बिग बॉस 18 से बाहर आए तो उन्होंने एक पार्टी रखी, जिसमें इस रियालिटी शो के कई प्रतियोगियों को बुलाया। बस करण वीर मेहरा और चुम दरांग को इंवाइट नहीं किया। तब भी सोशल मीडिया पर चर्चा चली कि विवियन और करण के बीच रिश्ते खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजत दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रजत दलाल
बिग बॉस 18 के ही प्रतियोगी रजत दलाल इन दिनों विवाद का शिकार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर बिग बॉस 18 कुछ प्रतियोगियों के बारे में काफी कुछ उल्टा-सीधा कहा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक जुबानी जंग शुरू हो गई है। रजत दलाल और दूसरे प्रतियोगियों के फैंस आपस में एक-दूसरे को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुपमा सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के साथ राजन शाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजन शाही
पिछले कुछ समय में सीरियल ‘अनुपमा’ को कई एक्टर्स ने छोड़ दिया है। इस सीरियल की एक एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने तो यहां तक कहा कि उन्हें बिना सूचना दिए सीरियल से हटा दिया गया है। इन सभी बातों पर राजन शाही ने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि जो एक्टर्स हमारी टीम का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें सीरियल में नहीं होना चाहिए। इसलिए ऐसे एक्टर्स को शो से हटा दिया गया। जबकि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि राजन शाही जब चाहे किसी को भी अपने शो से बाहर कर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।