फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल ने किया खुलासा, खुद की शादी में गलत पता देकर किया था मीडिया को गुमराह

Thu, 05 Mar 2020 05:32 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Kajol In Kapil Sharma Show reveals How She Has Given Wrong address To Media
Ajay Devgn and Kajol - फोटो : twitter

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री काजोल अपने काम को लेकर जितनी चर्चाओं में रहती हैं, उतनी ही अपनी शरारतों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' पर अपनी एक पुरानी शरारत का खुलासा किया, जिसका जिक्र शायद उन्होंने कभी नहीं किया होगा। इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो' महिला दिवस के दिन टीवी पर प्रसारित होगा। इस मौके पर कपिल के शो में शॉर्ट फिल्म 'देवी' की नौ अभिनेत्रियां मेहमान बनकर आएंगी।

Kajol In Kapil Sharma Show reveals How She Has Given Wrong address To Media
द कपिल शर्मा शो

काजोल समेत ये नौ मेहमान श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी और यशस्विनी दयामा हैं। अपने शो के फॉर्मेट के हिसाब से कपिल आने वाले हर मेहमान से उसकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अफवाहों की पुष्टि करवाते हैं। इस कड़ी में उन्होंने काजोल से उनकी शादी को लेकर एक अफवाह के बारे में पूछा। कपिल ने पूछा, 'अफवाह है कि आपने अपनी शादी में मीडिया को पता गलत दे दिया था?'

Kajol In Kapil Sharma Show reveals How She Has Given Wrong address To Media
द कपिल शर्मा शो

इस पर काजोल ने खिलखिलाते हुए जवाब दिया, 'हां! मैंने मीडिया को गलत जगह का पता दिया था। उन्हें पता देना जरूरी था। अगर मैं उन्हें उस जगह का पता न बताती तो वे ढूंढते कि शादी कहां हो रही है? और अंत में वे उस जगह का पता निकाल भी लेते। इसपर मैंने दिमाग लगाया कि मैं इनको पता दे देती हूं। जब तक उन्हें पता चलेगा कि ये जगह गलत है, तब तक तो शादी भी हो चुकी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol In Kapil Sharma Show reveals How She Has Given Wrong address To Media
kajol - फोटो : instagram

कपिल ने एक और अफवाह की पुष्टि के लिए काजोल से पूछा कि क्या यह सही है कि आप अपनी मां के कारण अभिनेत्री बनीं? आपको आपकी पहली दो फिल्में अपनी मां तनुजा की वजह से मिली हैं। इस पर काजोल ने कहा, 'ये एकदम झूठ है। मेरी मां ने हमेशा मेरा सहयोग किया है और मुझे सही रास्ता दिखाया है।' बता दें कि शॉर्ट फिल्म देवी में हर कलाकार ने बिना फीस लिए काम किया है। उसके बाद भी सबने अपने किरदार में खुद को झोंका है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed