फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद जानें क्या कर रहे ये सात एक्स कंटेस्टेंट्स, इन दो के हाथ लगा बड़ा मौका

Thu, 05 Mar 2020 02:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla to Mahira Sharma Bigg Boss 13 7 ex contestants what is doing now
Sidharth Shukla, Shehnaaz and Asim Riaz - फोटो : Instagram

'बिग बॉस' का 13वां सीजन खत्म हुए काफी वक्त हो चुका है। हालांकि दर्शकों के बीच पूर्व प्रतियोगियों की फैन फॉलोइंग अभी भी बरकरार है। यहां तक कि कई प्रशंसक 'बिग बॉस' के प्रतियोगियों को मिस भी करने लगे हैं। ऐसे में कई लोग ये जानने के भी उत्सुक होंगे कि 'बिग बॉस' में धमाल मचाने के बाद ये सितारे अब क्या कर रहे हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको इन प्रतियोगियों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। जानिए अब ये सितारे कहां बिजी हैं...

Sidharth Shukla to Mahira Sharma Bigg Boss 13 7 ex contestants what is doing now
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सिद्धार्थ शुक्ला
सबसे पहले बात करते हैं 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की। सिद्धार्थ 'बिग बॉस' जीतने के बाद लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। साथ ही जिम में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। सिद्धार्थ ने इस बात का तो खुलासा नहीं किया है कि उन्हें कौन सा प्रोजेक्ट मिला है लेकिन जिम में वर्कआउट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है। बीच में ऐसी खबरें आई थीं सिद्धार्थ को सलमान की फिल्म 'राधे' में काम मिला है। इन खबरों को बाद में झूठा बताया गया। 

Sidharth Shukla to Mahira Sharma Bigg Boss 13 7 ex contestants what is doing now
Jacqueline Fernandez and Asim Riaz - फोटो : Instagram

आसिम रियाज
आसिम रियाज पहले रनरअप रहे थे। 'बिग बॉस' में उनके सफर की जमकर तारीफ की गई। शो खत्म होने के बाद भी उनके हाथ कई प्रोजेक्ट्स लगे हैं। आसिम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक गाने में काम कर रहे हैं। ये होली का गाना है। इस गाने की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी आई थीं जिसमें आसिम जैकलीन के साथ शूट करते दिखे थे। इसके अलावा आसिम ने बेंगलुरू में रैंप वॉक भी किया था। खास बात है का आसिम शो स्टॉपर बने थे। आसिम ने ये रैंप वॉक फैशन डिजाइनर पंकज सोनी के लिए किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla to Mahira Sharma Bigg Boss 13 7 ex contestants what is doing now
Shehnaz Kaur Gil and Paras - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

शहनाज कौर गिल
शहनाज कौर गिल 'बिग बॉस' की टॉप तीन कंटेस्टेंट में से एक थीं। शो में शहनाज ने खूब वाहवाही लूटी थी। शहनाज की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि शो खत्म होने से पहले ही उन्होंने एक रियलिटी शो साइन कर लिया था। इस शो का नाम 'मुझसे शादी करोगे' है। इस शो में शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं।

विज्ञापन
Sidharth Shukla to Mahira Sharma Bigg Boss 13 7 ex contestants what is doing now
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

पारस छाबड़ा
पारस छाबड़ा को भी 'बिग बॉस' से बहुत लोकप्रियता मिली थी। शो खत्म होने के पहले ही इन्हें भी रियलिटी शो मिल गया था। इस शो का नाम 'मुझसे शादी करोगे' है। यह शो 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद से ही टेलीकास्ट हो गया है। इसके अलावा पारस माहिरा शर्मा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगे। इस म्यूजिक वीडियो का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। साथ ही सितारों ने सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। जिसमें दोनों क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस में दिखे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed