फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: एलिस कौशिक के बॉयफ्रेंड पर भड़कीं काम्या पंजाबी, शादी का वादा कर मुकरने पर बोलीं- इज्जत रख लेते

Mon, 04 Nov 2024 10:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

Kamya Punjabi: अपने एक्स हैंडल पर काम्या ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि कंवर को शो में एलिस के बयानों के बारे में साक्षात्कार नहीं देना चाहिए था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन
Kamya Punjabi slam Bigg Boss 18 fame Alice Kaushik boyfriend Kanwar Dhillon for giving interviews
कंवर ढिल्लों, एलिस कौशिक और काम्या पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम @panjabikamya

सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस की प्रशंसक काम्या पंजाबी भी इस सीजन की दीवानी हैं। हर साल शो के प्रतिभागियों पर अपनी ईमानदार राय रखने के लिए मशहूर अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर कंवर ढिल्लों की आलोचना की है। आलोचना करने के पीछे का कारण यह है कि उन्होंने अभिनेत्री को प्रपोज करने के बारे में एलिस कौशिक के बयान को स्पष्ट करने के लिए इंटरव्यू दिया था। आइए जानते हैं कि काम्या पंजाबी ने क्या कहा है।

Kamya Punjabi slam Bigg Boss 18 fame Alice Kaushik boyfriend Kanwar Dhillon for giving interviews
काम्या पंजाबी - फोटो : इंस्टाग्राम @panjabikamya

काम्या ने दिया अपना रिएक्शन
अपने एक्स हैंडल पर काम्या ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि कंवर को शो में एलिस के बयानों के बारे में साक्षात्कार नहीं देना चाहिए था। “चलो अगर एलिस ने कह भी दिया कि लड़के ने उनको प्रपोज किया है, जो लड़के ने नहीं किया, पर रिश्ता तो फिर भी है ना? उस रिश्ते की ही इज्जत कर लेते हैं.. लेकिन वह इंटरव्यू देते फिर रहे हैं।"

Kamya Punjabi slam Bigg Boss 18 fame Alice Kaushik boyfriend Kanwar Dhillon for giving interviews
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

एलिस को कंवर ने किया था प्रपोज?
मालूम हो कि करण वीर मेहरा के साथ अपनी शुरुआती बातचीत में, एलिस ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लन ने उन्हें सीधे यह कहकर प्रपोज किया था कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Punjabi slam Bigg Boss 18 fame Alice Kaushik boyfriend Kanwar Dhillon for giving interviews
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

कंवर ढिल्लों ने दी सफाई
शो के बाहर अपने इंटरव्यू में, कंवर ढिल्लों ने अभिनेत्री के इस बयान पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि 'एलिस ऐसी लड़की है, जिससे वह शादी करना और घर बसाना चाहेंगे।' शो के वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने एलिस को यह जानकारी दी, जिसके बाद अभिनेत्री रो पड़ीं। इसके बाद एलिस ने सरेआम कंवर ढिल्लों को धमकी भी दे डाली।

विज्ञापन
Kamya Punjabi slam Bigg Boss 18 fame Alice Kaushik boyfriend Kanwar Dhillon for giving interviews
एलिस कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @alicekaushikofficial

सोशल मीडिया पर लोगों ने की एक्शन की मांग
यही नहीं,  बता दें एलिस को लगातार सोशल मीडिया पर बैश किया जा रहा है। उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह से नेशनल टेलीविजन पर धमकी देना अपराध है और एलिस को इसके लिए जवाब देना होगा।

Sara Ali Khan: दिवाली की छुट्टियां मनाकर काम पर लौटीं सारा अली खान, पोस्ट साझा कर लिखा, 'हकीकत में लौट आए'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed