धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में दर्शकों के लिए एक नया चौंकाने वाला समय आने वाला है। धारावाहिक में गुड्डन की मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री कनिका मान एक बार फिर से एक नए अवतार में नजर आएंगी।
‘गुड्डन...’ की टीआरपी को टोटकों का सहारा, काली माता के बाद अब नायिका को पहनाया मां दुर्गा का चोला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पति अक्षत की जान बचाने के लिए मां काली का रूप धारण कर चुकी गुड्डन इस बार अपनी बेटी को बचाने के लिए मां दुर्गा का अवतार लेगी। शो के निर्माताओं ने एक और असाधारण दृश्य बनाने का फैसला शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया है। धारावाहिक 'गुड्डन- तुमसे ना हो पाएगा' में गुड्डन ने जब मां काली का रूप धारण किया था तब शो की टीआरपी में काफी उछाल आया था।
वही कोशिश निर्माताओं ने एक बार फिर गुड्डन को मां दुर्गा का अवतार बनाकर की है। इस नए दृश्य के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए कनिका ने कहा, 'मुझे याद है जब मैंने काली मां का अवतार लिया था। तब मैं बहुत उत्साहित थी लेकिन साथ ही बहुत नर्वस भी थी। क्योंकि, एक ऐतिहासिक किरदार निभाने की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं और इनमें एक खास प्रक्रिया के तहत गुजारना पड़ता है।'
कनिका ने आगे कहा, 'मेरा वह किरदार बहुत अच्छा बन गया था। और, इस बार भी जब मुझे मां दुर्गा का अवतार निभाने का मौका मिला तो मेरे दिमाग में वही प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि, इसमें काली मां की तरह भारी वेशभूषा बनाने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन, इस किरदार की उग्रता को दिखाने के लिए मुझे उस ऊर्जा की जरूरत थी। शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण थी और मुझे खुद को ऐसे तैयार करना था जिससे मेरे चेहरे पर क्रोध झलक सके। हालांकि, अपने पिछले अनुभव के चलते मुझे यह किरदार निभाने में बहुत मदद मिली। उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इस रूप को पसंद करेंगे।'
धारावाहिक 'गुड्डन- तुमसे ना हो पाएगा' ने हाल ही में लीप लेकर कहानी को 20 साल आगे बढ़ाया है। इसमें गुड्डन की जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरी है। लीप लेने से पहले शो में अक्षत का किरदार अभिनेता निशांत सिंह मलकानी निभा रहे थे। इस धारावाहिक से अपना काम खत्म करके निशांत सबसे पहले टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बने। फिर वहां से निकलकर इस समय वह कारगिल में अपनी एक फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कर रहे हैं।
पढ़ें: पहली बार TRP में टॉप पांच में पहुंचा ये नया शो, एकता कपूर के सीरियल का धमाल जारी, देखें पूरी लिस्ट