बीते साल 29 दिसंबर से कपिल शर्मा के नए शो 'द कपिल शर्मा शो' का सीजन 2 शुरू हुआ था। इससे पहले कपिल और गिन्नी चतरथ ने 12 और 13 दिसंबर को हिंदू और सिख रीति रिवाज से शादी की थी। अपनी शादी के बाद कपिल अपने शो की शूटिंग और फैमिली फंक्शन में इतना व्यस्त हैं कि अपने हनीमून पर भी नहीं जाए पाए। लेकिन अब कपिल शर्मा को हनीमून के लिए ऐसे देश से न्यौता मिला है जिसके लिए वो मना नहीं कर पाएंगे।
दो महीने बाद शादी के तीसरे रिसेप्शन में कपिल-गिन्नी को न्यौता, 'हमारे देश में आएं और मनाएं हनीमून'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती 2 फरवरी कपिल शर्मा ने दिल्ली में अपनी तीसरा रिसेप्शन दिया था। इसमें कई बड़े नेता और ब्यूक्रेट्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेडर जाइगलर भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद जाइगलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ के साथ एक फोटो शेयर की थी।
इस फोटो के साथ जाइगलर उन्हें बधाई दी और लिखा, 'कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर मैं बहुत खुश हुआ और उन्हें इस बात की बधाई देता हूं। दोनों को ढेरों खुशियां मिलें। पेरिस में हनीमून के बारे में क्या ख्याल है।'
I felt so glad and privileged to congratulate @KapilSharmaK9 and @ChatrathGinni at their wedding reception in #Delhi. Wishing you both immense happiness! What about a honey-moon in #Paris ? pic.twitter.com/HayI8Lbtgg
अलेक्जेडर के इस न्योते पर कपिल ने जवाब दिया, 'रिसेप्शन में आने और बधाई देने के लिए बहुत शुक्रिया सर। पेरिस आना बहुत अच्छा लगेगा। हम दोनों को पेरिस से बहुत प्यार है। जल्द ही इसका प्लान बनाते हैं।'
Thank u so much for coming n giving ur best wishes sir .. would love to visit .. we both love Paris.. will make a plan soon .. regards 🙏 https://t.co/V2A2qA7WW6
बता दें कि कपिल शर्मा के इस रिसेप्शन में शामिल हुए सभी मेहमानों की तस्वीरें कॉमेडियन ने खुद शेयर कीं। इस पार्टी में शामिल होने के लिए युवराज सिंह अपनी मां के साथ, वीरेंदर सहवाग, सुरेश रैना, सोहेल खान, गायक मिका सिंह और दलेर मेहंदी और भी कई बड़ी हस्तियां आई थीं।