फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने फैन से मांगी माफी, ये खास तोहफा लेकर लखनऊ से मुंबई पहुंचा था शख्स

Wed, 11 May 2022 11:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 11 May 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma apologizes to fan for inconvenience had reached Mumbai from Lucknow with this special gift
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा का मजेदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। इसी वजह से दुनियाभर में उनके करोड़ों फैन हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में वह कई सेलेब्रिटीज से आगे हैं। फैंस के लिए कपिल अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। फैंस भी अक्सर प्यार जताने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे कपिल भी हैरान रह जाते हैं।

Kapil Sharma apologizes to fan for inconvenience had reached Mumbai from Lucknow with this special gift
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ से मिलने पहुंचा फैन

हाल ही में एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल से कपिल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है। मोनू गुप्ता नाम के इस ट्विटर यूजर ने बताया कि वह कपिल का स्केच बनाकर उन्हें देने लखनऊ से मुंबई पहुंचा था लेकिन उसे सेट के बाहर ही रोक दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, 'कपिल सर, मेरा नाम मनीष गुप्ता है। मैंने आपका, अक्षय कुमार सर और मानुषी छिल्लर मैम का स्केच बनाया था। आज मैं आपके शो पर इस स्केच को देने आया था लेकिन मुझे अंदर आने नहीं दिया गया। मैं इतनी दूर लखनऊ से आया था।'

Kapil Sharma apologizes to fan for inconvenience had reached Mumbai from Lucknow with this special gift
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने दिया ये जवाब

यह ट्वीट जब कपिल के पास पहुंचा तो उन्होंने इसका जवाब देने में देर नहीं की। उन्होंने फैन से माफी मांगते हुए ट्वीट किया, 'इस सुंदर स्केच के लिए धन्यवाद मनीष, असुविधा के लिए खेद है, स्टूडियो पूरा भरा होने की वजह से आपको अंदर आने की अनुमति नहीं मिल सकी, फिर कभी मिलते हैं। ढेर सारा प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma apologizes to fan for inconvenience had reached Mumbai from Lucknow with this special gift
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कपिल शर्मा शो में जल्द ही अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अपनी फिल्म पृथ्वीराज का प्रमोशन करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से मानुषी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म का निर्माण यशराज प्रोडक्शन ने किया है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। वह चाणक्य की भूमिका से काफी प्रसिद्ध हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed