टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सरगुन मेहता इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में सरगुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसके कारण लोग उनका मजाक बना रहे हैं। सरगुन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि सरगुन की इस तस्वीर पर लोग उन्हें भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
कपिल शर्मा की एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, फैंस ने इस जानवर से कर दी तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरगुन ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'मेरा पल'। इसके साथ ही हैशटैग के साथ लिखा है, 'हैशटैग फिल्म फेयर, फिल्म फेयर पंजाब 2018, लाहौरिये, बेस्ट एक्ट्रेस, पंजाब।' सरगुन की इस फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, 'ऑक्टोपस लग रही हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'क्या अजीब पहना है यह?' किसी ने लिखा है, 'चादर पहना है क्या?' एक अन्य इंस्ट्राग्राम यूजर ने लिखा है, 'इतना बड़ा ड्रेस।'
A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta) on
आपको बता दें कि सरगुन मेहता टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। सरगुन 'फुलवा', 'बालिका वधू', '12/24 करोल बाग' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही सरगुन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी दर्शकों को हंसाते हुए दिखाई दी थीं। सरगुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। सरगुन के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सरगुन टीवी सीरियल्स के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाती हैं। 'अंगरेज', 'लव पंजाब' और 'लाहौरिये' जैसी फिल्मों में सरगुन काम कर चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में पंजाबी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए सरगुन मेहता को मोहाली में आयोजित जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड पंजाबी 2018 में फिल्म 'लाहौरिये' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था।