{"_id":"62c0915321187a442608f748","slug":"kapil-sharma-in-trouble-case-filed-against-comedian-for-breach-of-contract","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma: कनाडा टूर के दौरान बढ़ीं कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें, सात साल पुराने मामले में दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kapil Sharma: कनाडा टूर के दौरान बढ़ीं कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें, सात साल पुराने मामले में दर्ज हुआ केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कपिल इन दिनों कनाडा के टूर पर हैं। जहां उनके साथ 'द कपिल शर्मा शो' की पूरी टीम मौजूद है। कपिल अपने साथियों के साथ वहां परफॉर्म करने के लिए गए हुए हैं। इस बीच उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत उत्तरी अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को लेकर की गई है। हालांकि यह मामला मौजूदा टूर का नहीं है बल्कि 7 साल पहले 2015 का है।
2 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई यूएसए आईएनसी ने कपिल शर्मा के खिलाफ उनके 2015 के उत्तरी अमेरिका टूर के दौरान किए गए कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है। अमेरिका में शो कराने वाले जाने-माने प्रमोटर अमित जेटली के अनुसार, मामला छह शो का है, जिनके लिए कपिल शर्मा को 2015 में उत्तरी अमेरिका में साइन और भुगतान किया गया था। जेटली ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उन छह शहरों में से एक में परफॉर्म नहीं किया था।
3 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए उन्होंने नुकसान की भरपाई का वादा भी किया था, लेकिन न तो उन्होंने बाद में परफॉर्म किया और ना ही कोई जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अदालत की तरफ रुख करने से पहले हमने उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की। एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि मामला अभी न्यूयॉर्क अदालत में लंबित है और वे निश्चित रूप से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा में कर रहे शोज
बता दें कि कपिल इन दिनों कनाडा में हैं और जुलाई के दूसरे सप्ताह में न्यूयॉर्क में प्रस्तुति देंगे। वह पिछले महीने भारत से कनाडा पहुंचे थे। कपिल पहले ही वैंकूवर में अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस दे चुके हैं जिसमें कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती शामिल थे। इसके अलावा कपिल का एक और लाइव शो टोरंटो में भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।