टीवी पर वैसे तो कई कॉमेडी शो आते हैं, लेकिन द कपिल शर्मा शो कई सालों से लगातार दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इस शो में दर्शकों को शो के मेजबान कपिल शर्मा की मजेदार बातें तो पसंद है ही, इसके साथ ही कपिल शर्मा की पूरी टीम लोगों को खूब हंसाती है। इस शो के हिट होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है, हर शो में किसी न किसी सेलिब्रिटी का आना। इस शो के जरिए लोगों का मनोरंजन होने के साथ ही उन्हें अपने फेवरेट स्टार से रूबरू होने का मौका भी मिलता है। इस हफ्ते रविवार के एपिसोड में जूनियर एनटीआर समेत पूरी RRR टीम द कपिल शर्मा शो में शिरकत करने पहुंची। टीवी पर इस शो के प्रसारित होने के बाद अचानक से ये शो ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा।
Kapil Sharma Show: जूनियर एनटीआर के पहुंचने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'द कपिल शर्मा शो', जानिए क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को प्रसारित हुए कपिल शर्मा में जूनियर एनटीआर, एक्टर राम चरण, निर्देशक एसएस राजामौली, और आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म RRR का प्रमोशन करने पहुंचे थे। ये शो ऑन एयर होने के बाद ट्विटर पर हैशटैग कपिल शर्मा शो ट्रेंड होने लगा। दरअसल अगर आप सभी ट्वीट को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि कपिल शर्मा शो ट्रेंड होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह जूनियर एनटीआर थे।
कपिल शर्मा शो में लोगों को एक्टर जूनियर एनटीआर का व्यक्तित्व बहुत पसंद आया। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर के डाउन-टू-अर्थ व्यक्तित्व को देखकर बहुत खुश हुए, जिसके बाद फैंस ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और फैंस एक के बाद एक ट्वीट करने लगे। एक यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा, "कितना विनम्र, ईमानदार और जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्तित्व है।" खासतौर पर जब कपिल ने "आंध्रवाला" का जिक्र किया तो वह वाकई अविश्वसनीय है। इसी के साथ यूजर ने कपिल शर्मा शो के हैशटैग का यूज किया। इसी तरह से एक और अन्य प्रशंसक ने भी ट्वीट करते हुए लिखा,"जूनियर एनटीआर के इंटरव्यू देखने के बाद उनके प्रशंसक बन गए। सुपरस्टार अभी तक इतने विनम्र और डाउन टू अर्थ हैं।
एसएस राजामौली की फिल्म RRR में जूनियर एनटीआर, राम चरण आलिया भट्ट और अजय देवगन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक राजामौली की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड 19 के बढ़ते मामलों की वजह से ज्यादा देशभर में कई राज्यों के सिनेमाघर बंद किए जा रहे हैं, जिसके चलते फिलहाल फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। हालांकि अभी RRR के लिए रिलीज की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।