{"_id":"61d2caa44ceefd66fb4a755b","slug":"indias-best-dancer-final-competition-will-be-between-these-five-stalwarts-the-date-of-the-fight-has-been-decided","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India’s Best Dancer: इन पांच धुरंधरों के बीच होगा डांस का सबसे बड़ा मुकाबला, तय हो गई घमासान की तारीख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
India’s Best Dancer: इन पांच धुरंधरों के बीच होगा डांस का सबसे बड़ा मुकाबला, तय हो गई घमासान की तारीख
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 03 Jan 2022 03:38 PM IST
सार
डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के मौजूदा सीजन के फाइनल मुकाबले की तारीख तय हो गई है। इसके साथ ही ये भी तय हो गया है कि ये घमासान किन पांच फाइनलिस्ट्स के बीच होने जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
इंडियाज़ बेस्ट डांसर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के मौजूदा सीजन के फाइनल मुकाबले की न सिर्फ तारीख तय हो गई है बल्कि अब ये भी तय हो गया है कि ये घमासान किन पांच फाइनलिस्ट्स के बीच होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट 12 से बेस्ट आठ और अब बेस्ट पांच फाइनलिस्ट्स का चुनाव हो चुका है। इसी के साथ ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' चुने जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हर फाइनिस्ट अब इस फिनाले की दिन रात तैयारी करने में जुटा है क्योंकि अपना सबसे अच्छा हुनर दुनिया को दिखाने को अब हफ्ते भर का समय भी नहीं बचा है।
साथ ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' गौरव सरवन व उनके कोरियोग्राफर रुपेश सोनी, सौम्या कामले व उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा, ज़मरूद व उनकी कोरियोग्राफर सोनाली कर, रोजा राणा व उनके कोरियोग्राफर सनम जौहर और रक्तिम ठाकुरिया व उनके कोरियोग्राफर आर्यन पात्रा के बीच से चुना जाना तय हो गया है।
2 of 6
Gourav Sarwan
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पॉपिंग, एनिमेशन और लॉकिंग स्किल्स के लिए मशहूर जयपुर के गौरव सरवन ने सात साल की उम्र में ही अपना करियर शुरू कर दिया था। आज वह अपनी डांस एकेडमी चलाते हैं! बेस्ट 5 में अपनी जगह बनाने को लेकर सरवन बताते हैं, "मैं इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे मंच का आभारी हूं, जिसने मुझे यहां अपनी डांस टेक्निक्स दिखाने का मौका दिया। रुपेश सर जैसे कोरियोग्राफर का होना मेरे लिए एक आशीर्वाद है, जो इस सफर में मुझे लगातार सपोर्ट करते रहे।"
3 of 6
सौम्या कांबले
- फोटो : सोशल मीडिया
पुणे की सौम्या कांबले की बेली डांसिंग और फ्रीस्टाइल मूव्स अनोखे हैं। उनके पिता चाहते थे कि सौम्या एक डॉक्टर बने, जबकि उनकी मां उन्हें एक डांसर बनाना चाहती थीं। ऐसे में इस खूबसूरत डांसर ने बहुत अच्छे से दोनों के बीच में संतुलन बना रखा है। सौम्या बताती हैं, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना आगे निकल आऊंगी। मैं बेस्ट 5 में शामिल होकर बेहद खुश हूं क्योंकि इस शो का हिस्सा बनकर मैं एक तरह से अपनी मां का सपना पूरा कर रही हूं। आज मैं यहां उनके सपोर्ट की वजह से ही हूं। आज मेरे पापा के चेहरे पर भी मुस्कान है। यह वाकई एक खुशनुमा एहसास है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोजा राना
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं ओडिशा की रोजा राणा अपनी बॉलीवुड फ्रीस्टाइल और ओपन स्टाइल टेक्निक्स से हर एपिसोड में खुद को साबित करती रही हैं। रोजा बताती हैं, "मैं सारे देश के सामने हमेशा अपने राज्य ओडिशा का प्रतिनिधित्व करना चाहती थी। मैं मानती हूं कि मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद की बदौलत ही 'बेस्ट फाइव' में पहुंची हूं। मैं अपने कोरियोग्राफर सनम की भी आभारी हूं, जो हमेशा मेरे साथ रहे और मैं दर्शकों के सपोर्ट के लिए भी उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।"
विज्ञापन
5 of 6
रक्तिम ठाकुरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
असम के रक्तिम ठाकुरिया अपनी ओपन स्टाइल कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हैं। बेस्ट फाइव में जगह बनाने को लेकर रक्तिम ठाकुरिया कहते हैं, "मैं बेस्ट फाइव में पहुंचकर बेहद खुश हूं। कहीं ना कहीं मैंने हमेशा एक रियलिटी शो के फाइनल में जगह बनाने का सपना देखा था और आज इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे मंच पर आकर ऐसा लगता है, जैसे मेरा सपना सच हो गया। मैं अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स के लिए भी बेहद खुश हूं, जिन्होंने मेरे साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।