फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में हुई चार नए सदस्यों की एंट्री, आते ही करण और निशांत को दी तीखी चुनौती

Mon, 03 Jan 2022 01:13 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 03 Jan 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: four new members enters in Bigg Boss house give a difficult challenge to Karan kundra and Nishant bhatt as soon as they arrive
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में फिनाले के नजदीक आते ही सभी सदस्य फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस सीजन शो को राखी सावंत के रूप में एक ही फाइनलिस्ट मिल सकी हैं। ऐसे में शो के बाकी फाइनलिस्ट का नाम तय करने के लिए बिग बॉस सदस्यों को लगातार मौके दे रहे थे। लेकिन असहमति और विरोध की वजह से एक के बाद एक टास्क रद्द होने के बाद अब बिग बॉस घर वालों से नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में घर वालों को उनकी हरकतों की सजा देने के लिए बिग बॉस ने शो में नया ट्विस्ट लाया है।

 

घर के सदस्यों को उनकी गलती की सजा देने और फिनाले टिकट की अहमियत समझाने के लिए बिग बॉस के घर में चार नामचीन सदस्यों के एंट्री करवाई है। इन चार नए सदस्यों में मुनमुन दत्ता, सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह शामिल है। इन सदस्यों को बिग बॉस की तरफ से बनाए गए एक फेक हाउस में रखा गया है। घर में आए यह चारों सदस्य पहले से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को कई चुनौतियां देने वाले हैं।

Bigg Boss 15: four new members enters in Bigg Boss house give a difficult challenge to Karan kundra and Nishant bhatt as soon as they arrive
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल बिग बॉस ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि घर के दूसरे हिस्से में चार नामचीन सदस्य रह रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस के दिए सभी टास्क को पूरा कर टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया है। यह सुनते ही सभी सदस्य चौक उठे। इसके बाद बिग बॉस ने यह भी घोषणा की कि अगर सभी कंटेस्टेंट्स को नए सदस्यों से यह टिकट वापस हासिल करना है तो उनके किए टास्क को उनसे बेहतर करके दिखाना होगा।

Bigg Boss 15: four new members enters in Bigg Boss house give a difficult challenge to Karan kundra and Nishant bhatt as soon as they arrive
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सबसे पहले फेक हाउस के पहले चैलेंजर विशाल सिंह ने निशांत भट्ट और करण कुंद्रा को टास्क के लिए चुना। इसके बाद घर में टास्क शुरू किया गया। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी टास्क को लेकर हुई कन्फ्यूजन और असहमति की वजह से घर वाले एक बार फिर एक- दूसरे के खिलाफ होते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: four new members enters in Bigg Boss house give a difficult challenge to Karan kundra and Nishant bhatt as soon as they arrive
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में टास्क के दौरान अपनी मनमानी करते हुए उमर ने एक बार फिर टास्क रद्द करने की कोशिश की। लेकिन इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बिग बॉस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक बार फिर टास्क समझाया लेकिन बीच में प्रतीक, उम्र और तेजस्वी आपस में भिड़ गए। जिस पर बिग बॉस उन पर बिगड़ते भी दिखाई दिए।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: four new members enters in Bigg Boss house give a difficult challenge to Karan kundra and Nishant bhatt as soon as they arrive
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बिग बॉस की चेतावनी के बाद फिर से शुरू हुए टास्क के दौरान घरवालों ने निशांत और करण कुंद्रा को हरी मिर्ची से लेकर लाल मिर्ची, टबैस्को सॉस, कच्चे अंडे ,अंडे के छिलके और छिलके वाली प्याज खाने तक का टास्क दिया। इस दौरान करण और निशांत ने पूरी मेहनत के साथ इस टास्क में अपना योगदान दिया। हालांकि,  अंत में ज्यादा नंबर होने की वजह से करण ने इस टास्क में जीत अपने नाम कर ली।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed