बॉलीवुड सितारों की तरह ही टेलीविजन के सितारे भी अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। वो 12-12 घंटे काम करके अपने दर्शकों को अपने शोज के जरिए कभी हंसाते हैं, कभी रुलाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपने दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखने का वो कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कई टेलीविजन सितारे ऐसे हैं जिन्होंने डेली सोप में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। टेलीविजन के कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने एक शो में कई-कई सालों तक काम किया और आज वो टेलीविजन का बड़ा नाम बन गए हैं।
कमाई: कपिल शर्मा से लेकर जेनिफर विंगेट तक, टेलीविजन के ये सितारे एक एपिसोड के लिए लेते हैं मोटी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर वो कलाकार हैं जिनका चेहरा देखने मात्र से ही दर्शकों के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। मशहूर गुलाटी बनना हो या फिर गुत्थी बनना हो सुनील ग्रोवर एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हर रंग में खुद को बखूबी ढाला है। सुनील न सिर्फ टेलीविजन में बल्कि फिल्मों में भी सक्रिय हैं। सबको हंसाने वाले सुनील ग्रोवर एक एपिसोड को शूट करने के लिए 10 से 12 लाख रुपए लेते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी
बनू मैं तेरी दुल्हन से घर-घर में लोकप्रिय होने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को छोटे पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। सीरियल ये हैं मोहब्बतें में उन्होंने अपने ईशी मां के किरदार से हर किसी का दिल जीता। इन दिनों दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी में धमाल मचा रही हैं। बता दें कि दिव्यांका किसी भी शो के एक एपिसोड के लिए 1 लाख से सवा लाख रुपए चार्ज करती हैं।
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का शुरुआती सफर काफी संघर्ष भरा रहा। लेकिन आज वो घर-घर में फेमस हैं। अपनी कॉमेडी से कपिल शर्मा ने न सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि हर किसी का दिल भी जीत लिया। कपिल शर्मा खुद का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ होस्ट करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कपिल एक-एक एपिसोड के लिए 50 लाख से 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
जेनिफर विंगेट
बेपनाह और बेहद जैसे शोज में शानदार अभिनय करके दर्शकों का दिल जीतने वाली जेनिफर विंगेट टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र जैसे कई शोज में काम किया। जेनिफर विंगेट एक एपिसोड के लिए 1 लाख से डेढ़ लाख तक चार्ज करती हैं।