{"_id":"61db1d06f3a80451be453778","slug":"karan-johar-reveals-kajol-hairband-was-used-to-set-his-wig-in-film-kuch-kuch-hota-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: ‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल ने क्यों लगाया था हेयरबैंड? सालों बाद करण जौहर ने बताई मजेदार वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दिलचस्प: ‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल ने क्यों लगाया था हेयरबैंड? सालों बाद करण जौहर ने बताई मजेदार वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ बॉलीवुड की उन आइकॉनिक फिल्मों में से एक है, जो दर्शकों को आज भी काफी पसंद आती है और आने वाले समय में भी ये फिल्म ऐसे ही पसंद की जाएगी। इस फिल्म में प्यार और दोस्ती के साथ कॉलेज लाइफ का एक मजेदार तड़का लगाया गया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने फैशन के मामले में भी एक नया ट्रेंड सेट किया था, जो आज तक फॉलो किया जाता है।
इस फिल्म में शाहरुख खान एक कूल डूड के किरदार में नजर आए थे, जो नेक चैन पहनकर घूमते थे और लड़कियों को फ्रेंडशिप बेंड बांधते थे। दूसरी तरफ काजोल का हेयरबैंड भी काफी पॉपुलर हुआ था। काजोल ने आधी फिल्म में हेयरबैंड लगाया था लेकिन असल में ये हेयरबैंड काजोल के लुक को कंप्लीट करने के लिए नहीं बल्कि किसी और ही वजह से लगाया गया था और ये बात खुद अब सालों बाद करण जौहर ने बताई है।
2 of 5
द बिग पिक्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस वीकेंड के मौके पर काजोल और करण जौहर, रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ में पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काजोल के हेयरबैंड से जुड़ी एक मजेदार कहानी बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शो में करण जौहर ने कहा है कि काजोल ने बालों की समस्या को खत्म करने के लिए ये हेयरबैंड पहना था।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर ने इस शो में बताया कि फिल्म की अंजलि असल में हेयरबैंड नहीं पहनती थी लेकिन काजोल की विग के साथ समस्या थी, जो खत्म ही नहीं हो रही थी। उन्होंने हेयरबैंड का इस्तेमाल विग को फिक्स करने के लिए किया था और इस हेयरबैंड से उनकी विग सही जगह टिक गई थी। एक्सिडेंटल हेयरबैंड एक्सपेरिमेंट असल में आगे जाकर फैशन ट्रेंड में शुमार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द बिग पिक्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, इस शो का एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें करण जौहर अपने पिता यश जौहर का एक वीडियो देखकर इमोशनल होते हुए नजर आए थे। इस वीडियो में यश जौहर कहते हुए नजर आते हैं कि करण जौहर ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए जो टैगलाइन दी थी, वो उनके लिए अब तक का सबसे प्यार गिफ्ट है। पिता यश की ये बात सुनकर करण जौहर भावुक हो गए थे। उनकी आंखें नम हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
द बिग पिक्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एपिसोड में करण जौहर के साथ काजोल भी आती हैं और इसी वजह से दोनों रणवीर सिंह के साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं। इस दौरान काजोल और करण अपनी पॉपुलर फिल्मों के सीन भी रीक्रिएट करते हैं। मजेदार बात ये है कि रणवीर सिंह ने भी काजोल और करण के साथ ‘बोले चूड़ियां’ और ‘ये लड़की है दिवानी’ पर जमकर डांस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।