फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं करणवीर बोहरा, पति के जन्मदिन पर टीजे सिद्धू ने दी फैंस को खुशखबरी

Fri, 28 Aug 2020 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Karanvir Bohra birthday his wife Teejay Sidhu announce her pregnancy
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: bombaysunshine

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, लेकिन करणवीर बोहरा की पत्नी और अभिनेत्री टीजे सिद्धू ने उन्हें जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी है। साथ ही बेहद खास खुशखबरी भी सुनाई है। जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 

Karanvir Bohra birthday his wife Teejay Sidhu announce her pregnancy
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram: karanvirbohra

करणवीर बोहरा छोटे पर्दे के चर्चित कलाकारों में से एक हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने पति के जन्मदिन पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में टीजे सिद्धू प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। तस्वीर में करणवीर बोहरा ने टीजे सिद्धू के पेट पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। 

Karanvir Bohra birthday his wife Teejay Sidhu announce her pregnancy
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: karanvirbohra

इस तस्वीर को साझा करते हुए टीजे सिद्धू ने खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'ढेर सारा आशीर्वाद .. और अब हमें एक और (बच्चा) मिलता है। हर आत्मा का एक मकसद होता है, हम उन्हें नहीं चुनते हैं, वह हमें चुनते हैं।' अपनी इस पोस्ट में टीजे सिद्धू ने आने वाले बच्चे का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'यह विश्वास करने के लिए हम आपके योग्य हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So many blessings.. And now we get one more! 🙏Upar wale de lakh lakh shukar, for all His kindness, his grace. We move forward in our life with trust in Him. 🙏 And to the little one yet to be born.. I know that every soul has a purpose, we didn't chose you, YOU chose us. Thank you, my dearest, for believing we are worthy of you. ❤️🙏 @anish_sonakshi.photography I love you guys!! :)

A post shared by Teejay Sidhu (@bombaysunshine) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karanvir Bohra birthday his wife Teejay Sidhu announce her pregnancy
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: karanvirbohra

सोशल मीडिया पर टीजे सिद्धू का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और करणवीर बोहरा के फैंस उनके पोस्ट खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए आने वाले बच्चे की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार और चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। यह दोनों कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Karanvir Bohra birthday his wife Teejay Sidhu announce her pregnancy
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: karanvirbohra

टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2006 में शादी की थी। यह दोनों इस बार तीसरे बच्चे के माता-पिता बनेंगे। टीजे सिद्धू पहली बार साल 2016 में मां बनीं थीं। उन्होंने दो जुड़वा बेटियों को जन्मदिन था। टीजे सिद्धू और करणवीर बोहरा अक्सर अपनी दोनों बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

पढ़ें: ZEE5 की इन देसी कहानियों में दिखी इंटरनेशनल लेवल की फिल्ममेकिंग, हर कहानी का अलग अंदाज, अलग रुतबा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed