फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर के इस एक्टर के पिता का निधन, कुछ दिन पहले ही तोहफे में दिया था नया घर

Fri, 19 Apr 2019 06:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 19 Apr 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan father died
Parth Samthaan - फोटो : twitter

'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) के एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) के फैंस के लिए बुरी खबर है। पार्थ के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया है। बीती रात ही पार्थ के पिता की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है शूटिंग के दौरान ही पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली थी। जैसे ही पार्थ पिता के पास पहुंचे कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया।

Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan father died
Parth Samthaan - फोटो : twitter

पार्थ के पिता की निधन की खबर से टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की खबर है। खबरों की मानें तो पार्थ पिता के दिल के बेहद करीब थे। दोनों के बीच बहुत अच्छी बांडिंग भी थी। कहा जा रहा है कि जैसे ही पार्थ के पिता के निधन की खबर मिली तो 'कसौटी जिंदगी के 2' की शूटिंग कैंसिल कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्थ के को-स्टार्स पुणे जा सकते हैं। 

Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan father died
Parth Samthaan - फोटो : instagram

पार्थ साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपना घर मुंबई में खरीदा था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इसी महीने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अवंतिका हुंडल के पिता का निधन हुआ था। अवंतिका हुंडल एकता कपूर के ये है मोहब्बतें सीरियल में महिका का रोल निभा रही हैं। अवंतिका के पिता बॉलीवुड फिल्म 'उरी' में नजर आए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Gift to my Parents —-MY FIRST HOUSE IN MUMBAI😁😁🙏 This feeling is beyond happiness ! Since the time one travels to a new city to aspire his/her dream .. you are always away from your home .. and while pursuing your dream you want to get your ‘home sweet home’ asap .. So with god’s blessings ...finally m glad that I am able to achieve one of the goals from my wishlist ✅ #myownhouse #2801 #hariom Ganpati Bappa Maurya 😇🙏

A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan father died
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram

'उरी' फिल्म में नवतेज हुंडल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाया था। नवतेज हुंडल के निधन की जानकारी 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने खुद सोशल मीडिया दी थी। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)' ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'  
 



 

विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay 2 actor Parth Samthaan father died
Navtej Hundal - फोटो : twitter

आपको बता दें, नवतेज हुंडल फिल्म इंडस्ट्री में कई साल से सक्रिय थे। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'खलनायक', 'तेरे मेरे सपने' और 'द विसपर्स' शामिल हैं। आखिरी बार नवतेज बड़े पर्दे पर 'उरी' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed