फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी के 2' में एकता कपूर के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान, इस दिन से शो होगा ऑन एयर

Sat, 25 Aug 2018 10:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveal releasing date

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' का जहां दर्शक इंतजार कर रहे हैं तो वहीं शो की मेकर्स एकता कपूर भी उनकी उत्सुकता को बढ़ा रही हैं। एकता आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है।

kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveal releasing date

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ओके, अब मैं नए अनुराग और प्रेरणा के नाम की घोषणा कर रही हूं। ये मैं और शाहरुख खान हैं।' एकता ने ऐसा लिखकर सभी को एक बार तो कंफ्यूज कर दिया।

kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveal releasing date
a
एकता ने आगे लिखा- 'वह सिर्फ मजाक कर रही हैं। वह तो सिर्फ 'कसौटी जिंदगी के 2' नए लॉन्च डेट का ऐलान कर रही हैं। यह सीरियल 25 सितंबर से ऑन एयर किया जाएगा।' वीडियो में दिखाया गया है कि एक पार्टी में शाहरुख और एकता कपूर की मुलाकात होती है, जिसके बाद एकता कपूर उन्हें अपने नए शो 'कसौटी जिंदगी के 2' के बारे में बताने लगती हैं। शाहरुख खान उनसे कहते हैं कि वो इतना रोमांस और लव की बात कर रही हैं तो क्या उनकी जिंदगी में भी कोई है क्या। जिस पर एकता शरमाती हुई कहती हैं कि आई लव यू सर।

 

Ok announcing the new Anurag and Prerna ...it’s me n @iamsrk 🤩🤩🤩🤩🤩🤩🤩🤩kidding announcing the new date #KasautiiZindagiiKay releases on 25 th September #mugshot #love #forevers JAI MATA DI

A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveal releasing date
kasauti

दरअसल शाहरुख खान ही 'कसौटी...' के किरदारों से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे। इस वजह से भी एकता कपूर ने उनके साथ ये प्रोमो शूट किया है। इस शो में एरिका फर्नांडीस प्रेरणा का किरदार निभाएंगी तो वहीं पार्थ समथान नए अनुराग के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveal releasing date
hina khan

खबरों की मानें तो कसौटी के रीमेक में कमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्पॉटब्वॉय के मुताबिक हिना खान इस शो की सबसे महंगी एक्ट्रेस होंगी। उन्हें एक एपिसोड के 2.25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed