अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में डिप्रेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच हाल ही में टीवी के एक अभिनेता ने खुलासा किया था कि लॉकडाउन के दौरान वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। वहीं अब अपने पोस्ट के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।
लॉकडाउन में इस अभिनेता ने डिप्रेशन का किया था खुलासा, अब सोशल मीडिया से बनाई दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान ने एक पोस्ट लिखकर इसका खुलासा किया था। उनका कहना था कि लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद है और वो घर पर हैं। उनके मन में कई नकारात्मक विचार आ रहे थे और इस वजह से वह बहुत परेशान हो गए थे। इंस्टा स्टोरी पर पार्थ ने बताया कि सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया है।
घर की बालकनी से ली गई एक तस्वीर के साथ पार्थ लिखते हैं कि 'कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रहा हूं। जल्द ही मिलेंगे।' पार्थ के इस पोस्ट पर उनके फैंस अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इससे पहले इंस्टाग्राम पर पार्थ समथान ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं अपने दोस्तों, फैंस और उन सभी प्यार करने वालों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने एक पॉजिटिव और अच्छा इंसान बनने में मेरी मदद की। आप सभी का बहुत शुक्रिया।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हां, लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और दुख के क्षणों का सामना करना पड़ा, लेकिन यही वो पल हैं जो हमें और मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं, ताकि एक दिन जब यह महामारी खत्म हो जाए तो हम फिर से इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हों।'
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on
बता दें कि बीते दिनों विकास गुप्ता ने पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। विकास ने एक ट्वीट में लिखा था, 'अब और ब्लैकमेल और तंग नहीं होऊंगा। प्रियांक शर्मा, पार्थ समथान आप दोनों का धन्यवाद मुझे मजबूर करने के लिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।'