{"_id":"5cd03636bdec220743637f55","slug":"kasautii-zindagii-ki-2-anurag-basu-to-get-arrested-for-komolika-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्लाइमेक्स से पहले कोमोलिका चलेगी सबसे बड़ा दांव, क्या अनुराग को हो जाएगी जेल?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
क्लाइमेक्स से पहले कोमोलिका चलेगी सबसे बड़ा दांव, क्या अनुराग को हो जाएगी जेल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 06 May 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kasautii Zindagii Ki 2
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay) में इन दिनों शो के मेकर्स दर्शकों को ट्विस्ट का डबल डोज देने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। जहां एक ओर शो में हिना खान ब्रेक पर जाने से पहले रात-दिन काम कर रही हैं तो वहीं एकता कपूर भी क्लाइमेक्स को सुपरहिट बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में कोमोलिका की मरने की प्लानिंग के चक्कर में अनुराग को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
2 of 5
Hina Khan
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो शो में कोमोलिका का पर्दाफाश होने के बाद कोमोलिका अपनी मौत की प्लानिंग करेगी। खास बात यह है कि इस प्लानिंग के बाद अनुराग को जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल, जैसे ही कोमोलिका के मौत की खबर फैलेगी पुलिस अनुराग को गिरफ्तार कर लेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कोमोलिका एक ऐसा दांव खेलेगी के सभी को लगेगा कि उसकी मौत के पीछे अनुराग बसु का ही हाथ है।
3 of 5
Kasautii Zindagii Kay
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग के जेल जाते ही शो में मिस्टर बजाज की एंट्री हो सकती है। कुछ दिन पहले एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी के' का एक पुराना वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद से ऐसे कयास लगाने लगे कि शो में मिस्टर बजाज की एंट्री जल्द हो सकती है। खबरों की मानें तो मिस्टर बजाज को लेकर एकता कपूर ने अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Eijaz Khan
- फोटो : file photo
मिस्टर बजाज की रेस में अब तक चार नाम सामने आए हैं। जिसमें 'तनु वेड्स मनु' के एक्टर एजाज खान, बरुन सोबती, नकुल मेहता और विवेक दहिया का नाम है। कहा जा रहा है कि मिस्टर बजाज के लिए एजाज और बरुन का नाम सबसे ऊपर है। इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड्स में ट्विस्ट का तड़का लगाने के लिए टीम कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
आपको बता दें, शो की कहानी की बात करें तो शो में मोलॉय बासू के घर आने की खबर सुनकर कोमोलिका बहुत घबराई हुई है। उसे लग रहा है कि उसने जो कुछ भी गलत किया है उसे मोलॉय घरवालों को न बता दें। वहीं दूसरी ओर प्रेरणा ने अनुराग से कहा है कि वह काका बाबू यानी कि मोलॉय का ध्यान रखेगी। ऐसे में कोमोलिका का डर और भी बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।