अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन पर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो के 24वें एपिसोड में हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे थे उमरिया(मध्यप्रदेश) के रहने वाले प्रांशु त्रिपाठी। प्रांशु त्रिपाठी पेशे से एक टीचर हैं। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें क्रिकेट खेलने का भी बहुत शौक है। प्रांशु अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सिर्फ मस्ती करते हुए नजर नहीं आए बल्कि उन्होंने कड़े से कड़े सवाल का जवाब भी बड़ी आसानी से दे दिया और लाखों रुपए जीत लिए।
कौन बनेगा करोड़पति 13: एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए प्रांशु त्रिपाठी, लाख रुपये में ही करना पड़ा संतोष
प्रांशु ने दी थी अमिताभ बच्चन के कपड़ों पर राय
हाल ही में शो के मेकर्स ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें शो में कंटेस्टेंट बनकर आए प्रांशु बिग बी के कपड़ों पर अपनी राय दे रहे हैं। इस वीडियो में प्रांशु अमिताभ बच्चन के सूट के डिजाइन के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ऐसा सूट उनके पास भी है। जिसे सुनकर अमिताभ हंसते हैं, लेकिन अगले ही पल प्रांशु कुछ ऐसा कहते हुए नजर आए जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।
अमिताभ बच्चन का सूट पॉकेट नहीं आया था पसंद
हॉट सीट पर बैठे प्रांशु ने गेम के बीच में अमिताभ बच्चन के सामने अपने दिल की बात रखी, उन्होंने अमिताभ बच्चन से बात करते हुए कहा, ‘सर आपसे एक बात कहनी है, ऐसा सूट(अमिताभ बच्चन सूट)मेरे पास भी है, लेकिन उसमें ये पॉकेट नहीं है सर। पॉकेट मुझे सूट में अच्छा नहीं लगता यह बड़ा बेकार लगता है। ये अक्सर शादी में पहना जाता है।
अमिताभ बच्चन ने दिया ये जवाब
प्रांशु की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी जोर से हंस दिए और उन्होंने कहा, ‘जब ये खेल खत्म होगा तो हम अपना ये सूट आपको उतारकर दे देंगे’। इस बात को सुनकर प्रांशु भी काफी खुश हुए’।
बिग बी ने शेयर की अपनी तस्वीर
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने फिल्म हम के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते दिखाई दिए। अभिनेता ने खुद अपने डांस करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बिग बी की तस्वीरें साझा होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। उनके इस पोस्ट को छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट पर अब तक 2800 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।