फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: सीजन की तीसरी करोड़पति बनीं अनुपा दास, 1962 के युद्ध से जुड़े इस सवाल का दिया सही जवाब

Thu, 26 Nov 2020 08:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 26 Nov 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 12 Episode 43 Written Update Anupa Das Becomes This Season Third Crorepati
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहा है। इसकी बड़ी वजह अमिताभ बच्चन तो हैं हीं साथ ही कंटेस्टेंट का शानदार खेल भी है। अब इस सीजन की तीसरी कंटेस्टेंट हैं जो करोड़पति बन गई हैं।

Kaun Banega Crorepati 12 Episode 43 Written Update Anupa Das Becomes This Season Third Crorepati
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

खास बात ये है कि ये तीनों ही महिलाएं हैं। नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा के बाद अब अनुपा दास ने भी एक करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं। अनुपा ने 15 सवालों के सही जवाब देकर एक करोड़ जीत लिए। पूरे गेम शो के दौरान उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और हर सवाल का सोच समझकर जवाब दिया।

Kaun Banega Crorepati 12 Episode 43 Written Update Anupa Das Becomes This Season Third Crorepati
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अनुपा दास पेशे से एक स्कूल टीचर हैं। वे छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वे जीती हुई राशि से अपनी मां का कैंसर का इलाज कराएंगी। मां के इलाज के लिए फिलहाल वे छत्तीसगढ़ से मुंबई पहुंची हैं। वे अपने स्कूल की लड़कियों के लिए भी कुछ खास करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 12 Episode 43 Written Update Anupa Das Becomes This Season Third Crorepati
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अनुपा से एक करोड़ का जो सवाल पूछा गया था वह आसान तो बिल्कुल नहीं था। एक करोड़ का यह सवाल कुछ इस प्रकार था- 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में उनकी बहादुरी के लिए किन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था?

जवाब के लिए अनुपा ने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और सही जवाब मेजर शैतान सिंह दिया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 12 Episode 43 Written Update Anupa Das Becomes This Season Third Crorepati
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @@SrBachchan

15वें सवाल के जवाब पर अमिताभ बच्चन ने थोड़ा सस्पेंस बनाया और फिर बताया कि अनुपा ने एक करोड़ जीत लिए हैं। यहां अमिताभ भी उत्साहित हो जाते हैं। वह अनुपा की खूब तारीफ करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अद्भुत खेल दिखाया है। बिग बी कहते हैं कि बिना लाइफलाइन के भी शायद वे सही जवाब दे देतीं। इसके बाद अमिताभ ने उनसे 16वां सवाल सात करोड़ के लिए पूछा। यह क्रिकेट से जुड़ा सवाल था।

रिया पूनावाला और शौकंत दुकानवाला ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस टीम का प्रतिनिधित्व किया है?

अनुपा ने इसका भी सही अंदाजा लगाया और यूनाइटेड अरब अमीरात जवाब दिया। हालांकि वे सौ प्रतिशत निश्चित नहीं थीं तो उन्होंने क्विट कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed