फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10: अमिताभ बच्चन भी इस कंटेस्टेंट के सामने हुए नतमस्तक, चारों लाइफ लाइन गंवाकर जीती मामूली रकम

Wed, 19 Sep 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan impress with contestant mayank he wins 3.20 lakh
kbc
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से अब तक कई कंटेस्टेंट लाखों रुपए जीतकर जा चुके हैं । मंगलवार को केबीसी का 18वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ । इस बार हॉट सीट पर ऐसा कंटेस्टेंट आया जिसने पैसों के साथ अमिताभ बच्चन का दिल भी जीत लिया ।
kbc 10 amitabh bachchan impress with contestant mayank he wins 3.20 lakh
kbc 10

झारखंड बोकारो से मयंक कृष्णन एक पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं । मयंक काम के बाद अपनी छुट्टी के दिन आसपास के बच्चों को फ्री में पढ़ाते हैं । खास बात तो ये है कि मयंक बच्चों से नहीं पूछते कि वो किस स्कूल में पढ़ते हैं और किस परिवार से आते हैं ।

kbc 10 amitabh bachchan impress with contestant mayank he wins 3.20 lakh
kbc

मयंक के साथ साल 2012 में एक बुरा हादसा हुआ था । उन्होंने बताया कि एक एक्सीडेंट में उनका जबड़ा पूरी तरह से टूट गया था । इसके बाद उन्हें टाइटेनियम का जबड़ा लगवाना पड़ा । बड़ी सर्जरी के बाद उनका चेहरा और बोलने का लहजा बदल गया ।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan impress with contestant mayank he wins 3.20 lakh
केबीसी

मयंक ने बताया कि लंबे इलाज के बाद अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है । अमिताभ ने मयंक की जिंदादिली की जमकर तारीफ की । मयंक के बारे में एक दिलचस्प बात ये भी है कि उनकी मां का नाम भी मयंक कृष्णन था । इसकी कहानी सुनाते हुए मयंक ने बताया उनकी मां टीचर थीं । 

विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan impress with contestant mayank he wins 3.20 lakh
केबीसी

वो मयंक को तरक्की करते हुए देखना चाहती थीं । इसलिए उन्होंने मयंक के नाम के आगे डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के नाम वाला कृष्णन लगाया । मयंक शो से 3 लाख 20 हजार रुपए लेकर गए । बता दें कि मयंक से पहले दीपक बोंडेकर ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते थे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed