सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने शेयर की इमोशनल स्टोरी, बोले- 'रात में खाने तक के लिए नहीं होते थे पैसे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan share emotional story
kbc 10 - फोटो : sony

कौन बनेगा करोड़पति 10 में कई मौके ऐसे आते हैं जब सवाल पूछते वक्त अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी से जुड़ा हुआ किस्सा शेयर करते हैं। शो के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने मुश्किलों भरे दिन बिताए हैंं।

Trending Videos
kbc 10 amitabh bachchan share emotional story
kbc 10 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन ने बताया कि 'ये उस वक्त की बात है जब सिनेमा में आने से पहले मैं कोलकाता में नौकरी करता था। मुझे नौकरी के दौरान 500 रुपये मिलते थे। आज के वक्त में ये रुपये बहुत कम है। कोलकाता में रहने के लिए एक कमरा लिया था। इसके लिए मुझे 300 रुपये किराया देना पड़ता था। हम 7 लोग एक कमरे में रहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan share emotional story
kbc 10 - फोटो : sony

अमिताभ ने बताया कि 'घर का किराया देने के बाद केवल 200 रुपये बचते थे। महीने के आखिर में मैं पानी के बताशे पर निर्भर रहता था जो खाने में काफी स्वादिष्ट होते थे और सस्ते होते थे।' दरअसल शो में कोलकाता से जुड़ा एक सवाल आया। जिसके बाद अमिताभ ने अपनी स्ट्रगल की कहानी बताई।

kbc 10 amitabh bachchan share emotional story
kbc 10 - फोटो : sony

इससे पहले शुक्रवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। कपिल यहां द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के फाउंडर रवि कालरा के साथ जोड़ी बनाकर आए। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कपिल शर्मा अपने नए शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ शो में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन प्रभाकर भी थे। चंदन दर्शक दीर्घा में बैठे रहे। कपिल के एंट्री करते ही अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'मैंने सुना है कि शो के अलावा आप एक और नई शुरुआत करने वाले हैं।'

विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan share emotional story
kbc 10 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'आप एक साहस वाला काम करने जा रहे हैं। सुना है कि आप ब्याह करने जा रहे हैं।' जिस पर कपिल शर्मा ने कहा कि 'सर, अभी कार्ड छपे नहीं हैं जब छपेंगे तो मैं जरूर देने आऊंगा। बस वो सिक्योरिटी वाले से कह दीजिएगा कि मुझे अंदर आने दे।' कपिल की येे बातें सुन अमिताभ भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed