अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 'केबीसी' के 11वें सीजन को दो करोड़पति भी मिल गए हैं। 1 करोड़ रुपये जीतने वाले इन कंटेस्टेंट के नाम सनोज राज और 1500 रुपये महीना कमाने वाली बबीता ताड़े हैं। इस बीच शो में एक और कंटेस्टेंट के नाम की ज्यादा चर्चा हो रही है। खास बात है कि इस कंटेस्टेंट का कनेक्शन अनुच्छेद 370 से है। इस कंटेस्टेंट का नाम मोहम्मद यूनुस डार (Mohammad Younis Dar) है।
KBC 11: हॉट सीट पर पहुंचा कश्मीरी टीचर, इस कठिन सवाल का जवाब देकर जीते 12 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद यूनुस डार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। यूनुस पेशे से टीचर है। मोम्मद यूनुस केबीसी में चुने गए पहले 10 कंटेस्टेंट में शामिल थे। घाटी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदले हालातों की वजह से वह शो में नहीं आ पाए थे। मोहम्मद यूनुस 'केबीसी 11' में आने वाले पहले कश्मीरी टीचर हैं।
शो के दौरान मोहम्मद यूनुस ने बताया कि उनके दोस्त उन्हें ह्यूमन कैलकुलेटर कहतर बुलाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर सवाल चुटकियों में हल कर देते हैं। यूनुस के यह कहते ही बिग बी उत्साहित हो गए। शो के दौरान बिग बी ने यूनुस से कई गणनाएं पूछी जिसका उत्तर यूनुस ने पलक झपकते ही दे दिया।
यूनुस की हाजिर जवाबी देखकर बिग बी ने यूनुस से इसका तरीका पूछा। यूनिक ने कहा कि सभी इसे नहीं कर पाते हैं। मैंने कुछ ट्रिक्स बना रखी है। अगर मैं आपको बता दूंगा तो आप नहीं कर पाएंगे क्योंकि इसके लिए अभ्यास करना पड़ेगा। 'केबीसी' में मोहम्मद यूनुस डार ने 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। 12 लाख रुपये के लिए सवाल था- भारतीय भौतिक विज्ञानी शिशिर कुमार मित्र के नाम पर रखा गया क्रेटर 'मित्र' आप कहां पायेंगे? सही जवाब था- चांद। सही जवाब देकर यूनुस ने 12 लाख 50 हजार जीते। इसके बाद यूनुस ने 25 लाख के सवाल पर शो छोड़ने का फैसला किया।
यूनुस से पहले पश्चिम बंगाल की लाबोनी बसु चर्चा में रहीं। लाबोनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और उनकी इच्छा आईएएस अधिकारी बनने की है। 14 साल की उम्र में वो प्राथमिक स्कूल के बच्चों को सामाजिक विज्ञान पढ़ाती थीं। शो के दौरान लाबोनी को ठंड लगने लगी। ये देख अमिताभ ने खुद लाबोनी को दो बार शॉल उढा़या। बिग बी को ऐसा करते देख फैंस बहुत प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा हुई।
यह भी पढ़ें:- KBC 11: कौन है ये कंटेस्टेंट जिसे अमिताभ बच्चन ने खुद शॉल उढ़ाई, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ