फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: मां-बाप ने बचपन में छोड़ा, अकेलेपन से जूझती रहीं मरियटा, कहानी सुन अमिताभ हुए भावुक

Fri, 15 Nov 2019 01:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Nov 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show contestant from delhi won 3.20 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

'कौन बनेगा करोड़पति 11' में गुरुवार को हॉट सीट पर दिल्ली की मरियटा मेंडिस हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहीं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में उनसे जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा सवाल पूछा गया। 


सवाल: जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं।
A.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होना B.कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्र C.भारत छोड़ो आंदोलन D.लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव
जवाब: B.कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्र 
A.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होना
C.भारत छोड़ो आंदोलन
D.लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव

kbc 11 amitabh bachchan show contestant from delhi won 3.20 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

हॉट सीट पर बैठने के बाद मरियटा फूट-फूटकर रोने लगीं जिसके बाद अमिताभ उन्हें शांत कराने पहुंचे। मरियटा मूलत: रायगढ़ की रहने वाली हैं। उनके मां-बाप ने उन्हें बचपन में ही छोड़ दिया था। मिशनरी चैरिटी ने उन्हें गोद ले लिया, जिसकी वजह से मरियटा दिल्ली पहुंची।

kbc 11 amitabh bachchan show contestant from delhi won 3.20 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

39 वर्षीय मरियटा पेशे से फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव हैं। मरियटा ने बताया कि 'कई बार अकेलापन महसूस होता है। शाम को जब घर पहुंचती हूं तो लगता है कि कम से कम पानी पूछने वाला तो कोई हो।' वो जीते हुए पैसों से अपना एक घर खरीदना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show contestant from delhi won 3.20 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

मरियटा की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए। उन्होंने मरियटा से कहा, 'आज से आप अकेली नहीं हैं। हम सब आपके परिवार का हिस्सा हैं तो आप खुश रहिए। उम्मीद है आप एक सुंदर घर बना सकें।' 

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show contestant from delhi won 3.20 lakh
kbc 11 - फोटो : sony

शो में अमिताभ बच्चन ने खुद की फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा-
सवाल: इनमें से कौन से अभिनेता फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का हिस्सा नहीं थे?
जवाब: आमिर खान
इस सवाल के विकल्प में अमिताभ बच्चन का नाम भी था। इस दौरान अमिताभ इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने कंप्यूटर जी से पहले ही जवाब दे दिया। शो में मरियटा 3.20 लाख जीतने में कामयाब रहीं। 

पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर रणवीर के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचीं दीपिका, सिर पर पल्लू डाले आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed