फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: आज करोड़पति बनेगा बिहार का ये कंटेस्टेंट, अब तक दिए इन सवालों के सही जवाब

Wed, 16 Oct 2019 10:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Oct 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show played with gautam kumar jha from bihar
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

'कौन बनेगा करोड़पति' 11 में बिहार के रहने वाले गौतम झा इस सीजन के तीसरे करोड़पति हैं। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में गौतम झा ने अपना खेल शुरू किया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा- इन मुख्यमंत्रियों को उनके राज्यों के अनुसार उत्तर से दक्षिण की ओर रखें। जवाब था- कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय रूपाणी, वाई एस जगन मोहन रेड्डी, पिनारयी विजयन। इसका सही जवाब केवल दो ही कंटेस्टेंट ने दिया। सबसे जल्दी जवाब देने की वजह से गौतम हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। 

kbc 11 amitabh bachchan show played with gautam kumar jha from bihar
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

गौतम झा से अमिताभ बच्चन ये सवाल पूछे-
सवाल: यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने पास इनमें से कौन सा दस्तावेज रखने की आवश्यकता होगी? 
जवाब: पासपोर्ट

सवाल: भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले इस कथन 'कोस-कोस पर पानी बदले चार कोस पर वाणी' में 'कोस' क्या है?
जवाब: दूरी की इकाई

kbc 11 amitabh bachchan show played with gautam kumar jha from bihar
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

सवाल: स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के शीर्षक से कौन सा शब्द गायब है- 'अनारकली ऑफ...'?
जवाब: आरा

सवाल: इनमें से कौन सा त्योहार सूर्य षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है?
जवाब: छठ

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show played with gautam kumar jha from bihar
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

सवाल: इस गाने को सुनकर फिल्म को पहचानिए।
जवाब: बादशाह

सवाल: सिंडिकेट बैंक के लोगो में इनमें से किस जानवर का चित्र अंकित होता है?
जवाब: कुत्ता

सवाल: जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य के किस युग के चार मुख्य स्तंभ माने जाते हैं?
जवाब: छायावाद

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show played with gautam kumar jha from bihar
KBC - फोटो : Sony Liv Video

गौतम झा अभी तक 40 हजार जीतने में कामयाब रहे। उनके साथ आगे का खेल आज प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि गौतम बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं। गौतम फिलहाल पश्चिम बंगाल केे आद्रा में नियुक्त हैं। 'केबीसी' में पहुंचने के लिए गौतम की यह पहली ही कोशिश थी और उन्हें सफलता मिल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed