कौन बनेगा करोड़पति लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। प्रश्नों के उत्तर देने के साथ-साथ अक्सर शो में काफी मस्ती मजाक देखने को भी मिलता है। अमिताभ बच्चन के रुतबे को देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। बॉलीवुड के महानायक भी शो में आए कंटेस्टेंट की हर बात को मजाकिया अंदाज में लेते हैं उनके साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में आज अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी।
KBC 13: जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने जीते 25 लाख रुपये, जरूरतमंदों की मदद के लिए इस्तेमाल करेंगे धनराशि
जैकी और सुनील ने जीते 25 लाख रुपये
शो में पहुंचे जैकी और सुनील ने 13 सवालों का जवाब देकर 25 लाख रुपये की धनराशि जीती। जैसे ही अमिताभ बच्चन 14वां सवाल पूछने जा रहे थे हूटर बज उठा और खेल समाप्त हो गया। यह राशि जीतने के बाद दोनों अभिनेताओं ने बताया कि वह इस पैसे से जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।
शो पर मस्ती करते आए नजर अभिनेता
शो में पहुंचे दोनों अभिनेताओं ने इस दौरान अमिताभ बच्चन को अपने फिटनेस मूव्स से हैरान कर दिया। दरअसल, शो के बीच में अमिताभ बच्चन ने सुनील शेट्टी से उनके फिट रहने का राज पूछा। इस पर सुनील और जैकी दोनों ने ही एक्सरसाइज कर वहां मौजूद हर किसी को अपनी फिटनेस से चौंका दिया।
Suniel Shetty ne #KBC mein excercise karke bataaya apne fit rehne ka raaz, aur Jackie Shroff bhi dekhar unhe, jud gaye unke saath! Dekhiye iss exiting aur energetic moment ko #KBC mein, aaj raat 9 baje, sirf Sony par.#ShaandaarShukravaar @SrBachchan @SunielVShetty @apnabhidu pic.twitter.com/0rmMFuS1PN
— sonytv (@SonyTV) September 24, 2021
जैकी श्रॉफ ने बताया अपनी बोली का राज
केबीसी पहुंचे जैकी श्रॉफ से मस्ती- मजाक करते हुए अमिताभ उनकी इस बोली के खास अंदाज का राज पूछ लिया। इस पर अभिनेता काफी मजाकिया अंदाज में अमिताभ को जवाब दिया। इतना ही इस दौरान उन्होंने बिग बी को अपनी मजेदार बोली भी सिखाई।
#KBC13 mein Jackie Shroff ne bataaya apne bolne ke alag andaaz ke peeche ka raaz. Dekhiye iss shaandaar pal ko #KaunBanegaCrorepati mein, aaj raat 9 baje, sirf Sony par.#SawaalJoBhiHoJawaabAapHiHo #ShaandaarShukravaar @SrBachchan @bindasbhidu @SunielVShetty pic.twitter.com/jiKlOPOzDH
— sonytv (@SonyTV) September 24, 2021
अभिषेक ने रोका जैकी श्रॉफ का रास्ता
जैकी श्रॉफ अमिताभ बच्चन को उस समय का किस्सा भी याद दिलाया जब वो दोनों साथ में चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे और उस दौरान नन्हें अभिषेक और श्वेता बच्चन भी उस दौरान अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ वही पर मौजूद थे। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब वो अमिताभ बच्चन से उनका ऑटोग्राफ लेने जा रहे थे तो अभिषेक ने उन्हें रोक दिया।