टेलीविजन के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट और खास मेहमान शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर काफी मस्ती- मजाक करते नजर आते हैं। वहीं, दर्शकों को भी बिग बी का ये खास अंदाज बेहद पसंद आता है। यह शो शुरुआत से ही दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। बीते 21 सालों से यह शो दर्शकों का खूब मनोरंजन करते आ रहा है।
KBC 13: जया बच्चन ने बिग बी के आउटफिट को लेकर कह दी ऐसी बात, नाराज अभिनेता ने बात करने से किया इनकार
इस दौरान शो में एक मजेदार पल भी देखे को मिला। दरअसल, शो में अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन से नाराज हो गए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह तक कह दिया कि वह उनसे कभी बात नहीं करेंगे। दरअसल, हुआ यूं कि जया ने शो के दौरान बिग बी की केबीसी 13 पर उनकी आउटफिट की आलोचना कर दी। जया के इस बर्ताव के बाद अभिनेता ने जया बच्चन से बात ना करने का कहा।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा यूट्यूब पर 1000वें एपिसोड की एक वीडियो क्लिप साझा की गई है। इस क्लिप में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिंन नव्या नवेली नंदा भी नजर आईं। साथ ही जया बच्चन एक वीडियो कॉल के जरिए एपिसोड का हिस्सा बनी नजर आईं। वीडियो में, नव्या नवेली नंदा ने अमिताभ बच्चन से कहा कि, " आप सूट में काफी अच्छे दिख रहे हैं। वरना हमेशा घर पर आपको गाउन में ही देखा है। अपनी नातिन की यह बात सुन अमिताभ हंस पड़े।
इस पर श्वेता ने खुलासा किया कि जब वे सभी घर पर केबीसी 13 देखते हैं, तो जया अमिताभ के आउटफिट पर सबसे ज्यादा कमेंट करती हैं। इसके बाद नव्या ने आगे कहा कि, "आपके कुछ कलर्स उनको अच्छे नहीं लगते। तो वह सीधे बोल देती हैं कि अरे आज इतने अच्छे नहीं लगे।" इसके बाद अमिताभ ने जया से पूछा कि, "जया, नव्या क्या कह रही है कि आपको मुझ पर कई रंग पसंद नहीं हैं?"
इस पर जया ने जवाब दिया कि, "आप को खुद को मैंने कहा हुआ है। एक तो पता नहीं लाल भूरे रंग के होते हैं। और एक कुछ अजीब सा वायलेट कलर का सूट पहने हैं। जब जया इस सूट की बात कर रही थीं, तब उसे पर्दे पर दिखाया गया जिस पर अमिताभ ने एक अजीब सा चेहरा बनाया। इसके बाद अमिताभ जया से पूछते है कि मैं जो वायलेट सूट पहनता हूं वह अच्छा नहीं लगता?" इस पर जया ने कहा कि, "आप पर नहीं अच्छा लगता है।"