फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 15: घर पर बर्तन साफ करते हैं अमिताभ बच्चन, 'केबीसी 15' के एपिसोड में बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 16 Nov 2023 11:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan reveals that he often do household work wash dishes cleans kitchen at home know detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसे-जैसे शो का 15वां सीजन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें दिलचस्प खुलासे हो रहे हैं। इस सीजन का हर एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा। हमेशा की तरह शो में अमिताभ कंटेस्टेंट्स की जिंदगी से जुड़ी बातें को करते ही हैं, वहीं इस बार अमिताभ अपने बारे में भी कई खुलासे कर चुके हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया कि वह अपने घर की रसोई में काम करते हैं।  

KBC 15 Amitabh Bachchan reveals that he often do household work wash dishes cleans kitchen at home know detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी कर रहे हैं। 14 अगस्त को शुरू हुए इस शो का 15वें सीजन का 68वां एपिसोड 15 नवंबर को प्रसारित हुआ। बिग बी ने इस एपिसोड में अपने घर के ऐसे राज खोले, जो उनके सभी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाले थे। अभिनेता ने बताया कि वह भी घर में आम लोगों की काम करते हैं और अपने परिवार का हाथ बटाते हैं। 81 वर्षीय अभिनेता ने अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के बुधवार के एपिसोड में भावनजर, गुजरात से आए कंटेस्टेंट हर्ष शाह के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।  
KBC 15 Amitabh Bachchan reveals that he often do household work wash dishes cleans kitchen at home know detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने हर्ष से उनके काम के बारे में पूछा। कंटेस्टेंट ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपने पिता का व्यवसाय संभालता हूं। हमारे पास प्लास्टिक मोनो फिलामेंट यार्न की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। इन धागों का उपयोग सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्क्रब बनाने में किया जाता है। सर, क्या आपने कभी बर्तन साफ किए हैं?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan reveals that he often do household work wash dishes cleans kitchen at home know detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने काम के बारे में बताते हुए हर्ष ने जब बिग बी से यह सवाल पूछा तो सभी का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि, अमिताभ बच्चन यह जवाब देने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने बताया, 'हां हां, कई बार बर्तन साफ किए हैं, किचन का चिलमची साफ किया है, बेसिन साफ किया। आपको क्या लगता है कि मैंने ये काम कभी नहीं किया?' बिग बी की यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए।
KWK 8: संजय लीला भंसाली के साथ तकरार खत्म करने को तैयार बेबो, करण जौहर के शो पर करीना कपूर खान ने दिया संकेत

विज्ञापन
KBC 15 Amitabh Bachchan reveals that he often do household work wash dishes cleans kitchen at home know detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन इससे पहले भी कई बार शो पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर चुके हैं। बिग बी ने यह भी बताया था कि वह घर में सैंडविच भी बनाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से सबसे प्रमुख 'कल्कि 2898 एडी' है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ही दीपिका पादुकोण और प्रभास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Amitabh Bachchan: क्रिकेट फैंस ने अमिताभ को विश्व कप फाइनल न देखने की दी चेतावनी, ऐसा क्यों भारतीय बोले फैंस?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed