फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी में अमिताभ देते हैं नकली चेक, ऑनलाइन ट्रांसफर होने वाले पैसों की असलियत भी जान लें

Tue, 15 Oct 2019 12:08 PM IST
विजय जैन इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 15 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
kbc amitabh bachchan give fake cheque to winner conestent, also know here online payment reality
kbc
टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को तीसरा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बिहार के ही सनोज राज और महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर बबीता ताड़े एक करोड़ जीत चुके हैं। 
kbc amitabh bachchan give fake cheque to winner conestent, also know here online payment reality
kbc
आपने देखा होगा कि 3 लाख 20 हजार से ऊपर की राशि जीतने पर अमिताभ बच्चन दर्शकों को एक चेक साइन करके देते हैं। दरअसल, वो चेक असली नहीं बल्कि नकली होता है । अक्सर कंटेस्टेंट चेक हाथ में लेकर कहते हैं कि वो इसे संभालकर रखेंगे ।
kbc amitabh bachchan give fake cheque to winner conestent, also know here online payment reality
केबीसी 11 में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
असलियत ये है कि कंटेस्टेंट से ये चेक वापस ले लिए जाते हैं। शो की प्रोडक्शन टीम इसे वापस लेकर नष्ट कर देती है । इसके अलावा आपने ये भी देखा होगा कि चेक के अलावा बिग बी कंटेस्टेंट के खाते में अपने मोबाइल से रकम ट्रांसफर करते हैं। असल में ये सब भी नकली होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc amitabh bachchan give fake cheque to winner conestent, also know here online payment reality
सनोज राज - फोटो : Twitter
जी हां, यह प्रक्रिया किसी बैंक के प्रमोशन के लिए की जाती हैं। कंटेस्टेंट के खाते में कभी भी पूरी रकम ट्रांसफर नहीं होती है। जीती हुई रकम का 40 परसेंट टैक्स के रूप में कट जाता है । कटने के बाद जो रकम बचती है वो खाते में जाती है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन को लेकर भी एक खास जानकारी है।
विज्ञापन
kbc amitabh bachchan give fake cheque to winner conestent, also know here online payment reality
केबीसी में एक करोड़ जीतने के बाद सनोज से गले मिलते अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
जब बिग बी सेट पर पहुंचते हैं तो सबसे पहले उन्हें उनके केबिन में ले जाया जाता है। यहां उन्हें कंटेस्टेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। शो में हॉट सीट तक पहुंच चुके लोगों को भी रोक लिया जाता है। इन लोगों को तब तक कहीं जाने नहीं दिया जाता जब तक शो खत्म ना हो जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed