फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी: ये 11 सितारे जीत चुके हैं खिताब, अब कहां हैं और क्या कर रहे ये विनर्स

Sat, 17 Jul 2021 01:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 17 Jul 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi These 11 celebrities Win The Trophy Of This Reality Show
रोहित शेट्टी - फोटो : Instagram

'खतरों के खिलाड़ी 11' आज यानि शनिवार (17 जुलाई) से शुरू हो रहा है। शो को रात साढ़े 9 बजे आप कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। इस सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य सहित कई प्रतिभागी नए-नए स्टंट करते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों में शो के कई प्रोमोज सामने आए हैं, जिन्हें फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।



रोहित शेट्टी ने संभाली कमान, शो बना नंबर 1

इस शो के 10 सीजन बीत चुके हैं और शो को उनके अलग- अलग विजेता भी मिले। लेकिन रियलिटी शो में अगर प्रतिभागियों के अलावा कोई मुख्य भूमिका निभाता है तो वो है शो का मेजबान। अब तक अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सितारे इस शो की मेजबानी कर चुके हैं। अक्की ने इस शो का पहला और दूसरा और चौथा सीजन होस्ट किया था तो वही प्रियंका ने तीसरा। इसके बाद पांचवें और छठे सीजन की कमान रोहित शेट्टी ने अपने हाथ में ली थी। हालांकि उन्होंने सांतवा सीजन नहीं किया, उनकी जगह अर्जुन कपूर ने इस सीजन की मेजबानी की लेकिन खतरों के खिलाड़ी के आठवें सीजन से लेकर अब तक रोहित शेट्टी ही बतौर होस्ट इस शो की कमान संभाल रहे हैं। पिछले 2-3 साल से ये शो लगातार टीआरपी के मामले में कई शोज को पछाड़ चुका है। इस शो में प्रतिभागियों के अलावा खुद रोहित भी स्टंट करने से पीछे नहीं रहते और शो में हिस्सा लेने वाले सितारो को प्रेरित करते हैं। चलिए पहले सीजन से लेकर अब तक के सीजन के विजेताओं पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि वो अभी क्या कर रहें हैं।

khatron ke khiladi These 11 celebrities Win The Trophy Of This Reality Show
नेत्रा रघुरामन - फोटो : Instagram

नेत्रा रघुरामन- सीजन 1

तक्षक और भोपाल एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री नेत्रा रघुरामन ने साल 2008 में खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन जीता था। नेत्रा अभिनेत्री होने के साथ-साथ पेशे से मॉडल भी हैं और वो अक्सर रैंप शो करती हैं। उन्होंने सीजन जीतने के बाद दो फिल्मों- हुस्न- प्यार और विश्वासघात, भाग्य न जाने कोई जैसी फिल्मों में काम किया। पहले सीजन की मेजबानी अक्षय कुमार ने की थी। 

khatron ke khiladi These 11 celebrities Win The Trophy Of This Reality Show
अनुष्का मनचंदा - फोटो : Instagram

अनुष्का मनचंदा - सीजन 2

इस मॉडल, सिंगर ने साल 2004 में तमिल भाषा की फिल्म 'मनमाधन' से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का ने खतरों के खिलाड़ी का दूसरा सीजन जीता था। इस सीजन को भी खिलाड़ी अक्षय कुमार ने ही होस्ट किया था। इस स्टंट पर आधारित शो के बाद वो 'झलक दिखला जा' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी बनीं। अनुष्का बॉलीवुड की लोकप्रिय पॉप सिंगर्स में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi These 11 celebrities Win The Trophy Of This Reality Show
शब्बीर अहलूवालिया - फोटो : Instagram
शब्बीर अहलूवालिया - सीजन 3
 

शब्बीर अहलूवालिया टेलीविजन जगत के मशहूर चेहरों में से एक हैं। एकता कपूर के शो 'कुमकुम भाग्य' में पॉप सिंगर बनकर उन्होंने अपने दर्शकों का दिल जीता है। साल 2010 में उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 3' का खिताब अपने नाम किया था। टेलीविजन के अलावा ये अभिनेता फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वो एकता कपूर की सुपरहिट फिल्म 'शूट आउट एंड लोखंडवाला' में नजर आ चुके हैं। इन दिनों यह अभिनेता टीवी शोज के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन
khatron ke khiladi These 11 celebrities Win The Trophy Of This Reality Show
आरती छाबड़िया - फोटो : Instagram

आरती छाबड़िया- सीजन 4

सिर्फ 3 साल की कम उम्र में फिल्मी जगत में कदम रखने वाली आरती छाबड़िया ने साल 2011 में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 4' का खिताब जीता।  उन्होंने साल 2002 में 'तुमसे अच्छा कौन है' के साथ बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो शूटआउट एट लोखंडवाला, शादी नंबर 1 समेत कई फिल्मों में नजर आई। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन में भी आरती ने कदम जमाए और साल 2015 में वो हॉरर एंथोलॉजी टेलीविजन सीरीज में नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed