खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में इस बार कई दमदार कंटेस्टेंट्स देखने को मिले। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। इस सीजन के ग्रैंड फिनाले की जमकर तैयारी चल रही है। 25-26 सितंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा। मंगलवार को शो की शूटिंग भी हो रही है। इस पूरे सीजन में वैसे तो सभी खिलाड़ियों की डेयरिंग दर्शकों को खूब पसंद आई, लेकिन अगर किसी ने अपने स्टंट और निर्भयता से दर्शकों को खूब हैरान किया तो वो हैं टीवी की आदर्श बहू कहीं जाने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी।
Khatron Ke Khiladi 11: टेलीविजन की आदर्श बहू दिव्यांका त्रिपाठी बनीं ‘मगर रानी’, दिखा दमदार एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांका बनी मगर रानी
इस वीडियो की शुरुआत में दिव्यांका पूजा करते हुए जीत की प्रार्थना कर रही हैं। इसके बाद जैसे ही कोई उनका बैग चुराकर भागता है तो दिव्यांका का डेयरडेविल अंदाज देखने को मिलता है। इस प्रोमो में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ये भी कहते हुए नजर आ रही है, ‘मैं हूं खतरों की खिलाड़ी, यहां की मगर रानी दिव्यांका त्रिपाठी’।
शो में दिखा दिव्यांका का धाकड़ अंदाज
शो में कई दफा दिव्यांका त्रिपाठी का धाकड़ अंदाज दर्शकों को देखने को मिला है। दिव्यांका ने शो में एक टास्क में मगरमच्छ को हाथों में उठा लिया था। पानी हो, ऊंचाई हो, क्रीपी क्रॉलीज हों दिव्यांका ने बिना डरें हिम्मत से स्टंट किए। यहां तक की दिव्यांका ने हर स्टंट में अपनी जान लगा दी। दिव्यांका के साथ अब इस शो में छह कंटेस्टेंट बचे हैं।
बनी थीं पहली फाइनलिस्ट
दिव्यांका ने पार्टनर टास्क जीतने के बाद आखिर फिनाले की टिकट पाने के लिए राहुल वैद्य के साथ प्रतियोगिता की। इन दोनों ने खतरनाक स्टंट किया और दिव्यांका ने बड़ी ही आसानी से राहुल वैद्य को हराकर टिकट टू फिनाले हासिल किया। दिव्यांका फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। दिव्यांका के अभी तक के सफर को देखें तो वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं।
शो में बचे हैं छह कंटेस्टेंट
बता दें कि दिव्यांका के अलावा अब इस शो में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, वरुण सूद और राहुल वैद्य सहित छह कंटेस्टेंट बचे हैं। सभी शो में बहुत अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस शो का विजेता कौन बनेगा।