खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस वीकेंड पर टिकट टू फिनाले के लिए टास्क हुआ। बता दें कि सना मकबूल और श्वेता तिवारी टास्क हारकर शनिवार को इस रेस से बाहर हो गए। जिसके बाद अन्य प्रतियोगी राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी को करना था। ये सभी कंटेस्टेंट ‘टिकट टू फिनाले’ की टिकट पाने के लिए आपस में भिड़े। फिनाले के लिए पहला जो टास्क हुआ वो इन सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में परफॉर्म करना था।
Khatron Ke Khiladi: दिव्यांका त्रिपाठी बनीं फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट, सभी लड़कों को दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल वैद्य के साथ बनी दिव्यांका की जोड़ी
ये टास्क टिकट टू फिनाले के लिए था इसलिए खतरों से खेलना कंटेस्टेंट्स के लिए बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला था। पहले स्टंट्स के बाद दूसरा स्टंट हुआ। ये भी टास्क सभी को जोड़ियों में करना था। एक तरफ जहां राहुल वैद्य और दिव्यांका की जोड़ी बनी तो वहीं अभिनव शुक्ला और वरुण सूद ने साथ में परफॉर्म किया। ये एक कार स्टंट था। इस टास्क में कंटेस्टेंट को 10 फ्लैग निकालने थे। राहुल-दिव्यांका ने इस दौरान 13 फ्लैग निकाले जबकि अभिनव-वरुण 10 फ्लैग निकालने में कामयाब रहे। राहुल और दिव्यांका ने टास्क जीत लिया और फाइनल स्टंट उनके बीच हुआ।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
राहुल-दिव्यांका के बीच हुई प्रतियोगिता
पार्टनर टास्क जीतने के बाद आखिर में इन दोनों को फिनाले की टिकट पाने के लिए आपस में ही भिड़ना था। ऐसे में इन दोनों ने खतरनाक स्टंट किया और दिव्यांका ने बड़ी ही आसानी से राहुल वैद्य को हराकर टिकट टू फिनाले हासिल किया। दिव्यांका फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। दिव्यांका के अभी तक के सफर को देखें तो वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं।
शो में बचे थे 8 कंटेस्टेंट
बता दें कि शो में सिर्फ 8 कंटेस्टेंट बचे थे। हैं। इन आठ लोगों में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला ,वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल थे। लेकिन फिनाले टास्क में हारने के बाद सना मकबूल और श्वेता तिवारी बाहर हो गए। जिसके बाद अब शो में छह कंटेस्टेंट बचे हैं। जिसमें से दिव्यांका त्रिपाठी पहले से ही टिकट टू फिनाले जीत चुकी हैं। अब बाकी के कंटेस्टेंट को फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए लड़ना है।
रोहित शेट्टी ने की थी तारीफ
दिव्यांका त्रिपाठी शो की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो बहुत ही धाकड़ हैं। वो अपने हर स्टंट को बड़ी ही बेबाकी से करती हैं। रोहित शेट्टी कई दफा दिव्यांका त्रिपाठी की उनके आत्मविश्वास के लिए तारीफ भी कर चुके हैं। दिव्यांका शो में बचे चार लड़कों में अकेली लड़की हैं और हर किसी को मात दे रही हैं। ऐसे में फैंस को दिव्यांका की जीत की बहुत उम्मीदें हैं।