सब्सक्राइब करें

India's Got Talent: किरण खेर ने बादशाह पर कसा 'लैम्बॉर्गिनी' को लेकर तंज, सिंगर ने कहा- सॉरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Dec 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Kirron Kher says Badshah's Lamborghini led to a long queue he apologises Watch
किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री किरण खेर ने इंडियाज गॉट टैलेंट के को-जज रैपर बादशाह पर उनकी लैम्बॉर्गिनी कार को लेकर तंज कसा। जिसका वीडियो इस रियलिटी डांस शो की जज एवं मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किरण खेर इस शो के चौथे जज एवं लेखक मनोज मुंतशिर की भी जमकर खिंचाई कर रही हैं।



 

Trending Videos
Kirron Kher says Badshah's Lamborghini led to a long queue he apologises Watch
बीटीएस वीडियो में बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर से पूछा, कार के बारे में आपका क्या कहना है? इस पर किरण खेर ने अपने हाथों से इशारा करते हुए जवाब दिया, लैम्बॉर्गिनी खरीदी इतनी बड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher says Badshah's Lamborghini led to a long queue he apologises Watch
शिल्पा शेट्टी वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram/theshilpashetty

किरण खेर आगे कहती हैं कि यह तो चाबी बंद करके चला गया ऊपर। चला कर आया था। इसके ड्राइवर को चाबी लगानी नहीं आ रही। इस गेट से लेकर यश राज के बाहर के गेट तक गाडियों की लाइन लगी है। क्यों? क्योंकि बादशाह जी की नई लैम्बॉर्गिनी आगे नहीं जा रही। वाह क्या बात है? यह एक से बड़कर एक। उसने यहां तक अपनी कार चलाई। इसका ड्राइवर कार भी शुरू नहीं कर पा रहा है।

Kirron Kher says Badshah's Lamborghini led to a long queue he apologises Watch
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से यशराज के गेट तक लंबी कतार लगी रही। क्यों? क्योंकि बादशाह की नई लैम्बॉर्गिनी आगे नहीं बढ़ रही थी। वाह। इस पर बादशाह ने किरण खेर से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, सॉरी, सॉरी। इसके बाद किरण खेर ने फिर मनोज मुंतशिर की टांग खींचते हुए कहा, वह रंग बिरंगे सूट... ओ वाले हमारे लेखक। इसके बाद हाथ जोड़कर सिर हिलाते हुए मनोज की ओर इशारा किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
Kirron Kher says Badshah's Lamborghini led to a long queue he apologises Watch
किरण खेर - फोटो : फेसबुक

किरण खेर ने खुलासा किया कि मनोज मुंतशिर ने सुबह सेट पर पहुंचने के बाद फोटो सेशन करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह कहती हैं, शिल्पाजी आपने क्या किया होगा फोटो सेशन। इसके बाद किरण खेर कहती हैं कि ऐसे फोटो खींची है कि कोई पेशेवर मॉडल थक जा। इसके बाद शिल्पा शेट्टी लेखक मनोज मुंतशिर से पूछती हैं, आपको कुछ कहना है। वह जवाब देते हैं- बोलती बंद।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed