फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण: 'सुग्रीव' की कास्टिंग के लिए परेशान थे रामानंद सागर, भगवान राम का नाम लेकर सोए और अगले दिन हुआ था ये चमत्कार

Fri, 10 Apr 2020 07:58 AM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 10 Apr 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
Know about Ramanand Sagar Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani and Hanuman Ravana too
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स और सोशल मीडिया

रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन पर जारी है। पुन: प्रसारण की खास बात है कि इस बार भी रामायण को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। पुन: प्रसारण के साथ ही हम अपने पाठकों को शो से जुड़े कई किस्से बता रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं इस शो से जुड़े कुछ और किस्से, जिसमे शामिल है कि आखिर कैसे सुग्रीव की कास्टिंग हुई थी और कैसे मिला था रामानंद सागर को अपना 'रावण'।

Know about Ramanand Sagar Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani and Hanuman Ravana too
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार दारा सिंह ने निभाया था। इस बारे में रामायण के सह -निर्देशक प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'दारा सिंह से हमारे परिवार जैसे संबंध थे और वो एक अनुशासित व्यक्ति थे।' रामायण में हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह के मेकअप पर लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता था। दारा सिंह खुद भी एक हनुमान भक्त थे।

Know about Ramanand Sagar Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani and Hanuman Ravana too
Arvind Trivedi - फोटो : twitter

गुजरात के उमरगांव में चली रामायण कि शूटिंग देर रात तीन-तीन बजे तक होती थी। सभी कलाकारो का खासा ध्यान रखा जाता था और कमाल की बात है कि कोई भी कलाकार शूटिंग के दौरान बीमार नहीं पड़ा। रावण के रोल में गुजराती अभिनेता अरविन्द त्रिवेदी को कास्ट किया गया। प्रेम सागर ने कहा था कि अरविंद को देखते ही रावण की छवि सामने आई और हमें हमारा रावण गुजरात में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Ramanand Sagar Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani and Hanuman Ravana too
श्याम सुंदर कलानी और रामायण का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम सागर ने बताया था, 'रामायण के सभी मुख्य कलाकारो का चयन हो चुका था, पर रामानंद सागर ने सुग्रीव के रोल के लिए किसी को नहीं चुना इस बात से घबराए रामानंद सागर ने मन में भगवान राम को याद किया और सो गए। अगली सुबह रामायण के सेट्स पर इंदौर से एक बड़ी डील-डौल का पहलवान पहुंचा और उसने कहा कि वो सुग्रीव का रोल करना चाहता है और उसे तुरंत सुग्रीव के रोल के लिए कास्ट कर लिया गया।' बता दें कि रामायण में सुग्रीव का किरदार श्याम सुंदर ने निभाया था, जिनका हाल ही में निधन हो गया है।

विज्ञापन
Know about Ramanand Sagar Ramayana Sugriva Aka Shyam Sundar Kalani and Hanuman Ravana too
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

रामायण में काम करने वाले जूनियर आर्टिस्ट की गिनती कभी नहीं की गई। प्रेम सागर ने कहा था कि रामायण में लड़ाई के सीन में अगर लोग कम पड़ते थे तो आस पास के गाँव वाले जूनियर आर्टिस्ट बन जाते थे। वहीं लगातार छह सिल्वर जुबली सुपरहिट फिल्में बनाने के बाद रामानंद सागर ने जब टीवी पर रामायण बनाने का फैसला किया तो उनके सभी साथी अचंभित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed