फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा परमार से पहले अल्का याग्निक की बेटी के साथ जुड़ा था राहुल वैद्य का नाम, जानें सिंगर के बारे में सबकुछ

Mon, 22 Feb 2021 02:13 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 22 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Know Lesser Known Facts About Bigg Boss 14 Runner Up Rahul Vaidya
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv

बिग बॉस सीजन 14 के रनर अप राहुल वैद्य इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं। राहुल भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी न जीते हों लेकिन उन्होंने इस खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जरूर जीत लिया है। शो में राहुल को फैंस ने खूब प्यार दिया और उनकी काफी सराहना भी की। बता दें कि बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में से राहुल ने राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ दूसरी पॉजिशन हासिल की है। लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही उनके जीवन के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको बताएंगे उनके बारे में सबकुछ...

Know Lesser Known Facts About Bigg Boss 14 Runner Up Rahul Vaidya
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसा पहली बार नहीं था कि जब राहुल ने किसी रिएलिटी शो में हिस्सा लिया हो। राहुल ने सबसे पहले अपनी पहचान सिंगिंग शो इंडियन आइडल के पहले सीजन में रनर अप बनकर हासिल की थी। उसके बाद राहुल जो जीता वहीं सुपरस्टार, आजा माही वे, झलक दिखला जा, म्यूजिक का महा मुकाबला जैसे शो में भी नजर आए।

Know Lesser Known Facts About Bigg Boss 14 Runner Up Rahul Vaidya
राहुल वैद्य और उनकी मां - फोटो : बिग बॉस 14

राहुल वैद्य का जन्म 23 सितंबर 1987 को मुंबई में हुआ था। राहुल के पिता का नाम कृष्णा वैद्य है और माता का नाम गीता वैद्य है। राहुल वैद्य के पिता एक इंजीनियर है और मां एक गृहिणी हैं। राहुल की एक बड़ी बहन श्रुति वैद्य है। राहुल को बचपन से ही गाना गाने में रुचि थी और वे संगीत की ट्रेनिंग भी ले रहे थे। दरअसल एक बार उनकी मां ने उन्हें गाते हुए सुना और उनकी आवाज सुनकर उन्हें सिंगिंग में अपना करियर बनाने की सलाह दी। उसके बाद ही राहुल ने अपना सारा ध्यान म्यूजिक की तरफ ही केंद्रित कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Lesser Known Facts About Bigg Boss 14 Runner Up Rahul Vaidya
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग के अलावा राहुल ने कई रिएलिटी शोज भी होस्ट किए हैं। जिनमें आजा माही वे और जो जीता वही सुपरस्टार जैसे नाम शामिल हैं। राहुल कई गाने भी गा चुके हैं लेकिन तेरा इंतजार, फैन, वंदे मातरम्, दो चार दिन, कह दो न से उनकी फैन फॉलोविंग और ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन
Know Lesser Known Facts About Bigg Boss 14 Runner Up Rahul Vaidya
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/colorstv

गौरतलब है कि राहुल इन दिनों टीवी अभिनेत्री दिशा परमार को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों की शादी भी जल्द ही होने वाली है। इस बात का खुलासा खुद राहुल की मां ने बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में किया था। शो में ही राहुल ने दिशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। बता दें कि दिशा से पहले राहुल का नाम मशहूर गायिका अल्का याग्निक की बेटी सायशा कपूर से भी जोड़ा गया था लेकिन राहुल ने इसे गलत करार दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed