करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचकर अजय देवगन ने सालों पुरानी दुश्मनी को आखिरकार खत्म कर लिया। शो में अजय देवगन एक्ट्रेस और पत्नी काजोल के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे। शो के दो वीडियो सामने आए हैं जो कि काफी मजेदार हैं।
काजोल के इस शौक से अजय देवगन इस कदर हो गए परेशान, बोले- 'बुढ़ापे में उसे ये...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हफ्ते करण जौहर गेस्ट सेलिब्रिटीज के राज खोलते हैं। अजय देवगन और काजोल के रिश्ते के बारे में भी उन्होंने कई सवाल किए। इस दौरान पति-पत्नी की इस जोड़ी के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। यही नहीं अजय ने काजोल से जुड़े कई सीक्रेट्स खोले, जिसका काजोल ने भी करारा जवाब दिया।
.@KajolAtUN gets candid while @ajaydevgn stirs up the hornet's nest next Sunday on #KoffeeWithKaran! #KoffeeWithAjay #KoffeeWithKajol pic.twitter.com/yAbyWmXa8j
— Star World (@StarWorldIndia) November 25, 2018
अजय देवगन के इस तरह खिंचाई के बाद काजोल भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने तुरंत अजय देवगन से कहा कि 'तुम्हारा बुढ़ापा होगा मेरा तो नहीं है।' काजोल यही नहीं रुकीं, करण जौहर के कई सवालों पर वो तुरंत रिएक्शन देती नजर आईं।
Real life antics trump reel life drama when you're @ajaydevgn and @KajolAtUN! #KoffeeWithKaran #KoffeeWithAjay #KoffeeWithKajol pic.twitter.com/zr8EFPSOL2
बता दें कि करण जौहर और अजय देवगन के रिश्ते में खटास फिल्म शिवाय की रिलीज के दौरान हुई थी। सोशल मीडिया पर कमाल आर खान ने फिल्म के कुछ सीन लीक कर दिए थे। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कमाल आर खान की एक रिकॉर्डिंग सामने आई थी। जिसमें केआरके कह रहे थे कि शिवाय की मार्केटिंग खराब करने के लिए करण जौहर ने उन्हें 25 लाख रुपये दिए थे।