सिंगिंग के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' (Superstar Singer) का खिताब प्रीति भट्टाचार्जी (Prity Bhattacharjee) ने जीता है। प्रीति महज 9 साल की हैं। शो जीतने के बाद प्रीति को ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपये भी मिले। सुपरस्टार सिंगर का यह पहला सीजन था जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने इस शो को जज किया। यह तीनों जज अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली थे। जानिए प्रीति भट्टाचार्जी के सफर और उनकी निजी जिंदगी के बारे में।
जानें कौन हैं 9 साल की प्रीति भट्टाचार्जी? जिन्होंने जीता 'सुपरस्टार सिंगर' शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वाली हैं। प्रीति अभी 9 साल की हैं और उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। प्रीति ने सुपरस्टार सिंगर के ऑडिशन में 'दिल विल प्यार व्यार' गाना गाकर तीनों जजों का दिल जीत लिया था जिसके बाद उन्हें इस शो में बतौर कंटेस्टेंट चुना गया।
इस शो के दौरान प्रीति भट्टाचार्जी ने कई तरह के गाने गाकर ना केवल जजों बल्कि दर्शकों को भी अपनी मधुर आवाज से इंप्रेस किया। शो के दौरान प्रीति का सफर शानदार रहा। शो के ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट के तौर पर सामने आए जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी, मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा शामिल थे।
तीन महीने तक चले इस सिंगिंग रियलिटी शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की ऐसी प्रतिभा देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शो में चार कप्तान बनाए गए थे- नितिन कुमार, सलमान अली, ज्योतिका तंगरी और सचिन कुमार वाल्मीकि। इन सभी को कंटेस्टेंट्स को परफॉर्मेंस के लिए तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
शो में विजेता प्रीति के अलावा बाकी सभी फाइनलिस्ट को 2-2 लाख रुपये के चेक उनकी पढा़ई के लिए दिए गए। शो जीतने के बाद इंटरव्यू में प्रीति ने लता दीदी के पैर छूने की इच्छा जाहिर की। प्रीति ने कहा- 'मैं बहुत खुश हूं। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं अब लता जी, आशा जी और श्रेया दीदी से मिलकर उनके पैर छूना चाहती हूं। इसके साथ ही में श्रेया दीदी के साथ गाना गाना चाहती हूं।'
यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #Boycott_BigBoss, कमेंट में इस तरह भड़ास निकाल रहे लोग